30 साल की एक्ट्रेस आजीवन रहेगी कुंवारी! मां तलाश रहीं घर जमाई

मनोरंजन

30 साल की एक्ट्रेस आजीवन रहेगी कुंवारी! मां तलाश रहीं घर जमाई

09 जून 2026 को 03:16 pm बजे
30 साल की एक्ट्रेस आजीवन रहेगी कुंवारी! मां तलाश रहीं घर जमाई

टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह फैंस की फेवरेट हैं. वो बचपन से एक्टिंग कर रही हैं. अपनी क्यूट और बबली इमेज को लेकर फेमस हैं.  

कांची की उम्र 30 साल है. एक्ट्रेस शादी के खिलाफ हैं. कांची क्यों शादी करने से घबराती हैं. इसका खुलासा एक पॉडकास्ट में उन्होंने किया है.   

कांची ने कहा कि वो शादी पर भरोसा नहीं करती हैं. वो न्यूज देखकर शॉक्ड हैं. आजकल रिश्ते नहीं टिक रहे हैं. लोग मर रहे हैं. तो मैं शादी नहीं करने वाली.  

''शादी क्या, अभी मैं किसी रिलेशनशिप के लिए भी नहीं सोच रही हूं. हालांकि ऐसा नहीं है मैं कभी शादी नहीं करूंगी, लेकिन अभी तो बिल्कुल भी नहीं.''  

कांची शादी न करने के अपने ख्याल को पेरेंट्स संग शेयर कर चुकी हैं. वो इस फैसले में बेटी के साथ हैं. वो कांची को कभी शादी के लिए फोर्स नहीं करते हैं.   

कांची ने कहा- मेरे पेरेंट्स बहुत कूल हैं. वो मेरी शादी को लेकर बात नहीं करते. मेरे तो पेरेंट्स भी नहीं चाहते कि मेरी शादी हो. क्योंकि मैं उनकी जिंदगी हूं.   

''मेरी मम्मी कभी-कभी मजाक में कहती हैं कि उन्हें तो घर जमाई चाहिए. तो मेरी तरह उनके भी दिमाग में मेरी शादी की बात नहीं है.''   

कांची पिछले 5 सालों से बीमारी से जूझ रही थीं. वो OCD से ग्रसित थीं. अब वो ठीक हो चुकी हैं. कांची को बहुत जल्द फैंस स्क्रीन पर देख पाएंगे.  

एक्ट्रेस को पिछली बार फैंस ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा था. उनका कहना है वो अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट होगा तो वो जरूर वापसी करेंगी.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे