बीमारी में टीवी एक्ट्रेस का बढ़ा 14 किलो वजन, बर्बाद हुए 5 साल

मनोरंजन

बीमारी में टीवी एक्ट्रेस का बढ़ा 14 किलो वजन, बर्बाद हुए 5 साल

09 जून 2026 को 04:40 pm बजे
बीमारी में टीवी एक्ट्रेस का बढ़ा 14 किलो वजन, बर्बाद हुए 5 साल

कांची सिंह ने बचपन से टीवी इंडस्ट्री में काम किया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है, कुटुंब, ससुराल सिमर का जैसे शोज में वो दिखीं.  

लेकिन बीते कई सालों से वो टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं. एक्ट्रेस ने टेलीचक्कर संग बातचीत में शोबिज से गायब रहने की वजह का खुलासा किया है.   

कांची ने बताया कि कोविड के दौरान उन्हें OCD हो गया था. उनका 5 साल इलाज चला था. उनकी 3 साल थेरेपी हुई थी. वो 1 महीने मेंटल हेल्थ केयर में भी रहीं.  

उन्होंने खुद को खो दिया था. उनका 13-14 किलो वजन बढ़ गया था. वो काम नहीं कर रही थीं. इस बीमारी से उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला है.   

कांची के मुताबिक, ट्रीटमेंट की वजह से वो काफी चीजें भूलने लगी हैं. उनकी याद्दाश्त कमजोर हो गई है. अपनी लाइफ की कुछ चीजें वो भूल चुकी हैं.   

उन्होंने बताया कि उनके दाएं फेफड़े में पेन होता था. सुबह उठने के बाद उनके मुंह से खून निकलता था. उन्होंने कई ब्लड टेस्ट कराए, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था.  

उन्हें लगा वो कैंसर से जूझ रही हैं. उन्होंने दो बार अपना फुल बॉडी चेकअप कराया. वो कोविड का वक्त था. वो घर पर चिल्लाती थीं, चीजें तोड़ती फोड़ती थीं.  

उनके पेरेंट्स रातभर उनका हाथ पकड़कर सोते थे. वो अस्पताल में भर्ती होने की जिद करती थीं. लेकिन उन्हें कैंसर नहीं OCD था.   

कांची ने बताया कि उनके पेरेंट्स बेटी को इस हालत में देखकर दर्द में थे. साइकेट्रिस्ट ने उनकी मदद की. पिछले साल दिसंबर में उनका ट्रीटमेंट पूरा हुआ.  

OCD की वजह से वो किसी से बात नहीं करती थीं. उनके रिलेशनशिप लोगों के साथ खराब हो गए थे. उनका काम छूट गया था. उनका दिमाग बस 1 बात पर अटका रहता था.   

कांची ने बताया कि उनका इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं है. पर्सनली भी उनका कोई दोस्त नहीं है. एक्ट्रेस का कहना है लोग सुनते हैं, लेकिन वो समझते नहीं हैं.  

एक्ट्रेस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद से कोई टीवी शो नहीं किया. इसकी वजह कोविड, उनकी बीमारी, मेंटल इश्यू, वजन बढ़ना, खुद से प्यार नहीं करना था.   

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे