पेद्दी रिलीज के पहले दिन ही विवाद! जाह्नवी कपूर को किया गया ऑब्जेक्टिफाई, इस एक्ट्रेस ने भरी हामी
पेद्दी रिलीज के पहले दिन ही विवाद! जाह्नवी कपूर को किया गया ऑब्जेक्टिफाई, इस एक्ट्रेस ने भरी हामी

राम चरण स्टारर पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने पहले दिन 135 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके फैंस के बीच सुर्खियां बटोरी. वहीं दूसरे दिन भी आंकड़ा 150 करोड़ पार हो गया. हालांकि तारीफों से ज्यादा फिल्म विवादों में फंस गई. दरअसल, पेद्दी की रिलीज के साथ ही फैंस की नजरें बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किरदार पर गई, जिसमें लोगों ने उन्हें शोपीस बताया और कहा गया कि महिलाओं को केवल फिल्म में ग्लैमर के लिए लिया जाता है. वहीं अब 350 करोड़ी फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार पर एक्ट्रेस गायत्री चागंती, जो जर्सी और अला वैकुंठपुरामुल्लू के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने लोगों की बातों पर हामी भरी है, जिसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गायत्री चागंती ने जाह्नवी कपूर को लेकर क्या कहा
इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर को ऑब्जेक्टिफाई करने वाले पोस्ट पर गायत्री चागंती ने कमेंट करते हुए लिखा, “सच कहें तो, कोई भी उसे उनकी एक्टिंग की काबिलियत की वजह से काम पर नहीं रख रहा है. असल में, वह अपने कॉस्ट्यूम के जरिए हर किरदार को सेक्सी दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती. (चाहे किरदार की बैकस्टोरी कुछ भी हो). उनकी पूरी इमेज ही उनकी बॉडी पर टिकी है. जब किरदार की जरूरत हो, तो ग्लैमर दिखाने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है. बेझिझक अपना काम करती रहो.”

ये भी पढे़ं- वाशु भगनानी संग विवाद पर फराह खान ने ली चुटकी, वरुण धवन से कहा- क्या तुम वाशु जी से मिलने गए थे?
इन फिल्मों में जाह्नवी कपूर के किरदार पर उठाए सवाल
चागंती ने जाह्नवी कपूर के कैरेक्टर्स पर उठाए गए सवाल पर रिएक्शन दिया, जो उन्होंने परम सुंदरी जैसी फिल्मों में ट्रेडिशनल आउटफिट में ग्लैमरस अपील के साथ दिखाया है.गायत्री ने आगे कहा, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को मत भूलिएगा. यहां तक कि जब वह एक टीचर और वो भी प्री-स्कूल टीचर का रोल निभा रही हैं. तब भी उनका क्लीवेज दिखता है. मैं ऐसे दस और उदाहरण दे सकती हूं. लेकिन आप समझ ही गए होंगे.”
सोशल मीडिया पर कैसे शुरू हुई पेद्दी की रिलीज के बाद कॉन्ट्रोवर्सी
पेद्दी की रिलीज के बाद सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा राम चरण की फिल्म को बैकलैश का सामना करना पड़ा, जिसका कारण फिल्म में जाह्नवी कपूर के कैरेक्टर को बार-बार विज़ुअल फ्रेमिंग और इशारों-इशारों में कहानी कहने के जरिए एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह दिखाया गया है. हालांकि मेकर्स की तरफ से इस मामले में अभी को कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है.
#peddi
— Li Keith (@ilikith) June 3, 2026
the heroine deserved a character. Instead she got a string of vulgar, degrading, objectifying scenes stitched together and called a role. It ain't bold.. it ain't glamorous.. it's just poor & cringe writing.. a complete embarrassment to every women in the audience..…
पेद्दी के बारे में फैंस ने क्या कहा?
It's high time they stop sexualising heroines in films
— That Hyderabadi pilla (@goooofboll) June 3, 2026
Literally there's a scene where hero describes her face but they show her waist and chest
Wtf was that
पेद्दी देखने के बाद एक एक्स यूजर ने लिखा, हीरोइन को एक ढंग का किरदार मिलना चाहिए था. इसके बजाय, उसे अश्लील, अपमानजनक और औरत को सिर्फ एक चीज की तरह दिखाने वाले कई सीन थमा दिए गए और उन्हें ही 'रोल' का नाम दे दिया गया. यह न तो बोल्ड है, न ही ग्लैमरस. यह बस घटिया और शर्मनाक राइटिंग है, जो दर्शकों में बैठी हर महिला के लिए बेहद शर्मनाक है. दूसरे यूजर ने लिखा, यह वक्त है जब फिल्मों में हीरोइन को सेक्सुअलाइजिंग करने से रोकना होगा. यहां तक कि फिल्म में एक सीन है. जहां हीरो उनके चेहरे के बारे में बताता है और वह उसकी कमर और छाती को दिखाते हैं. यह क्या है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें