स्टील के नलों पर जम गए हैं जिद्दी दाग? रसोई की 3 चीजों से लौटेगी चमक

राजनीति

स्टील के नलों पर जम गए हैं जिद्दी दाग? रसोई की 3 चीजों से लौटेगी चमक

01 जुलाई 2026 को 09:40 am बजे
स्टील के नलों पर जम गए हैं जिद्दी दाग? रसोई की 3 चीजों से लौटेगी चमक

बाजार से खीरदकर जब आप रसोई या बाथरूम में स्टील के नल लगवाते हैं, तो वो चमचमाते हुए दिखते हैं. लेकिन ये नल कुछ ही दिनों में अपनी चमक खोने लगते हैं. लगातार पानी, साबुन, टूथपेस्ट और गंदगी के कॉनटेक्ट में आने की वजह से इन नलों पर पानी के सफेद निशान, काले धब्बे और जिद्दी दाग जम जाते हैं. कई बार ये दाग इतने ज्यादा जिद्दी और गहरे हो जाते हैं कि नल पुराने दिखने लगते हैं. इन्हें साफ करने के लिए लोग कई बार महंगे क्लीनर या केमिकल प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हर बार पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है.

अगर आपके घर के स्टील के नल भी अपनी चमक खो चुके हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. रसोई में आसानी से मिलने वाली सिर्फ 3 चीजों की मदद से आप एक असरदार होममेड क्लीनर तैयार कर सकते हैं. ये क्लीनर जमे हुए दागों को साफ करने में मदद करता है और नलों की खोई हुई चमक वापस लाने में भी कारगर साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका.इन 3 चीजों से तैयार करें होममेड क्लीनर नलों के जिद्दी दाग साफ करने वाला क्लीनर बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी:

एक छोटी कटोरी में एक चम्मच डिशवॉश पाउडर लें. इसमें थोड़ा-सा हार्पिक मिलाएं और आखिर में एक पैकेट इनो डाल दें. तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.इस तरीके से करें इस्तेमाल सफाई शुरू करने से पहले नल पर थोड़ा पानी डालकर उसे हल्का गीला कर लें. चाहें तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे नल पर जमी धूल और ऊपर की गंदगी सॉफ्ट हो जाती है, जिससे बाद में सफाई करना आसान हो जाता है.  इसके बाद तैयार किए गए पेस्ट को नल पर अच्छी तरह लगा दें और लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद किसी पुराने टूथब्रश या मुलायम स्क्रब की मदद से नल को हल्के हाथों से रगड़ें. आखिर में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें. अगर एक बार करने के बाद भी नलों पर से दाग नहीं जाते हैं, तो इस प्रोसेस को दोबारा भी दोहरा सकते हैं.किन चीजों की सफाई में कर सकते हैं इस्तेमाल? ये क्लीनर सिर्फ स्टील के नलों की सफाई के लिए ही नहीं है. इसका इस्तेमाल स्टील की दूसरी चीजों जैसे कुछ फिटिंग्स या स्टेनलेस स्टील के सामान की सफाई के लिए भी किया जा सकता है. हालांकि, किसी नाजुक चीज पर लगाने से पहले एक छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर कर लें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए