42 की उम्र में मां बनेगी एक्ट्रेस, डिलीवरी से पहले की हनुमान भक्ति

मनोरंजन

42 की उम्र में मां बनेगी एक्ट्रेस, डिलीवरी से पहले की हनुमान भक्ति

03 जून 2026 को 08:36 am बजे
42 की उम्र में मां बनेगी एक्ट्रेस, डिलीवरी से पहले की हनुमान भक्ति

टेलीविजन क्वीन करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनने वाली हैं. करिश्मा अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं और हाल ही में उनकी गोदभराई हुई. 

42 की उम्र में कंसीव करना आसान नहीं होता है, लेकिन करिश्मा को देखकर ये बात बिल्कुल असंभव लगती है. एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी में सुपरएक्टिव हैं.   

करिश्मा उन सेलेब्स में से हैं जो अपनी प्रेग्नेंसी में हर काम कर रही हैं. वो अच्छे से खाती पीती भी हैं और जमकर वर्कआउट भी करती हैं. ताकि बेबी हेल्दी रहे. 

प्रेग्नेंसी के दिनों में वो भक्ति करके आने वाले छोटे मेहमान को गर्भ से ही संस्कार सिखा रही हैं. उनका भक्तिमय रूप फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.   

एक्ट्रेस ने नई इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो हनुमान भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं. उन्होंने हनुमान पूजा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जय हनुमान जी. 

पूजा का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया. ग्लैमरस करिश्मा का भक्ति साइड देख कर उनके फैन्स का दिल खुशी से गदगद हो चुका है.

इससे पहले गोदभराई में भी करिश्मा शिव भजन और कीर्तन करती दिखी थीं. उन्हें शिव भजनों पर पति के साथ झूमते देखा गया. एक्ट्रेस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो प्रेग्नेंसी में सिर्फ पॉजिटिव रहना चाहती हैं.

5 फरवरी 2022 में करिश्मा तन्ना ने बिजनेसमैन व्यवसायी वरुण बंगेरा संग सात फेरे लिए थे. शादी के चार साल बाद कपल पेरेंट क्लब में शामिल होने जा रहा है. करिश्मा की ड्यू डेट अगस्त में है.   

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे