आज शाम इतने बजे बनेगा वैधृति योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

टेक्नोलॉजी

आज शाम इतने बजे बनेगा वैधृति योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

04 जून 2026 को 06:44 am बजे
आज शाम इतने बजे बनेगा वैधृति योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Vaidhriti Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो उससे कई बड़े योगों का निर्माण होता है. इन्हीं में से एक है वैधृति योग. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज (4 जून) को बनने वाला सूर्य-चंद्रमा की युति से वैधृति योग ज्योतिषीय नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह आज शाम 6 बजकर 09 मिनट से शुरू होगा. इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ विशेष राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान जबरदस्त लाभ, आर्थिक उन्नति और करियर में नए अवसर मिलेंगे. आइए जानते हैं कि इस शुभ समय में किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक रूप से बेहद फलदायी सिद्ध होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी. सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. निवेश के लिए भी यह समय उत्तम है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.

सूर्य की इस स्थिति से सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है. नए व्यावसायिक समझौते हो सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा. सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.

वैधृति योग तुला राशि वालों के जीवन में संतुलन और खुशियां लेकर आ रहा है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिल सकता है. कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा.

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का पूरा साथ दिलाने वाला रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी लंबी या लाभकारी यात्रा के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल है, परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ होने की पूरी संभावना है.

- सूर्य देव को अर्घ्य दें सुबह तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें.

- मंत्र जाप  'ऊं सूर्याय नमः' और 'ऊं चन्द्राय नमः' मंत्र का जाप करना मानसिक शांति और समृद्धि लाता है.

- दान-पुण्य  जरूरतमंदों को अपनी क्षमता अनुसार अनाज, वस्त्र या तांबे की वस्तुओं का दान करें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे