57 के एक्टर ने नहीं की दूसरी शादी, अकेले बेटे को पाला

मनोरंजन

57 के एक्टर ने नहीं की दूसरी शादी, अकेले बेटे को पाला

27 जून 2026 को 07:30 am बजे
57 के एक्टर ने नहीं की दूसरी शादी, अकेले बेटे को पाला

एक्टर राहुल देव ने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल झेला है. शादी के 11 साल बाद उनकी पत्नी रीना का निधन हो गया था.  

कपल का एक बेटा है, जिसे पत्नी के गुजरने के बाद वो अकेले पाल रहे हैं. आज राहुल 57 साल के हैं, उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है.  

वो 2020 से एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे संग लिव-इन रिलेशनशिप में हैं. राहुल के बेटे संग भी मुग्धा शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं.   

राहुल ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में बुरे फेज को लेकर बात की. उन्होंने बताया अकेले बेटे को पालना उनके लिए कितना मुश्किल हो गया था.  

एक्ट ने कहा- तब मेरे पास सब कुछ था. पैसा था, फेम था, अवॉर्डस थे. लोगों को मेरा काम पसंद था. लेकिन पार्टनर के जाने के बाद बेटे को कैसे पालना था, ये नहीं मालूम था.  

''बच्चे को तो मेरी पत्नी संभालती थी. मैं आउटडोर काम पर होता था. 20-25 दिन में घर आता था. एक्टर्स का हमेशा से अटपटा लाइफस्टाइल रहता है.''  

''मुंबई में कम शूटिंग होती थी. ज्यादातर शूट बाहर ही होते थे. बतौर पेरेंट मैं बेटे को ज्यादा समय नहीं दे पाता था. बच्चे के लिए मां का रोल काफी अहम होता है.''  

''मेरी पत्नी शानदार मां थी. मुझे उस वक्त नहीं पता था बच्चे को कैसे संभालना है. कैसे उसकी परवरिश करनी है. धीरे-धीरे मैंने इसे समझा.''  

राहुल वर्कफ्रंट पर टीवी ही नहीं हिंदी और साउथ मूवीज में काम करते हैं. उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. वो निगेटिव रोल में हिट हुए.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे