इमारतें ध्वस्त, हर तरफ तबाही, भागते-जान बचाते लोग... वेनेजुएला भूकंप के 5 वीडियो
इमारतें ध्वस्त, हर तरफ तबाही, भागते-जान बचाते लोग... वेनेजुएला भूकंप के 5 वीडियो

वेनेजुएला के उत्तरी-मध्य हिस्से में आए दो शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को हिला दिया है. पहले 7.1 तीव्रता का झटका महसूस हुआ और महज 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया. इसका केंद्र युमारे के पास बताया गया है. राजधानी काराकास समेत कई शहरों में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तबाही का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है. एक वीडियो में बहुमंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढहता नजर आता है. धूल का विशाल गुबार पूरे इलाके को ढक लेता है और लोग चीखते हुए सुरक्षित जगहों की तरफ भागते दिखाई देते हैं. कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को गोद में उठाकर भाग रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Lucknow Fire Tragedy LIVE: जिस इमारत में गई 15 लोगों की जान, उसे गिराने का आदेश जारी
एक अन्य वीडियो में सड़कें पूरी तरह मलबे से भरी दिखाई देती हैं. कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े, लोहे की छड़ें और ढही हुई इमारतों के मलबे हर तरफ फैले हुए हैं. पुलिस और बचावकर्मी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते और बचाव करते दिखई दे रहे हैं.
एक अन्य वीडियो में काराकास की सड़कों पर अफरा-तफरी साफ दिखाई देती है. लोग धूल और धुएं के बीच भाग रहे हैं. कई जगहों पर घायल लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. इमारतों के हिस्से टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं, जिससे कई इलाके पूरी तरह बंद हो गए.
Additional footage of major damage in Caracas, Venezuela following 7.1 magnitude earthquake. https://t.co/d3PPvcJyo5
एक और वीडियो में भारी क्षतिग्रस्त इमारत दिखाई देती है, जिसके कई हिस्से ढह चुके हैं. नीचे पुलिस, बचावकर्मी और स्थानीय लोग फंसे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे बड़ी चिंता उन लोगों को लेकर है जो अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.
Veo gente en redes llorando por vistas, hay edificios caídos, la gente estaba adentro, esa es la tragedia, la cantidad de edificios en Venzuela que se cayeron enteros. Las vidas perdidas son la tragedia. #Sismo #Terremoto pic.twitter.com/2JpTteIR8H
वहीं @AlbertoRodNews द्वारा साझा किए गए फुटेज में बचावकर्मी मलबे के बीच सर्च ऑपरेशन चलाते नजर आते हैं. कई इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो चुकी हैं और राहत कार्य लगातार जारी है.
ÚLTIMA HORA | Equipos de emergencia realizan labores de rescate en Caracas tras potentes terremotos de 7,2 y 7,5 de magnitud https://t.co/vVhsFVi6Mi pic.twitter.com/v4Cj0IuXiO
भूकंप के झटके सिर्फ वेनेजुएला तक सीमित नहीं रहे. पड़ोसी देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा तक कंपन महसूस किया गया. ला ग्वायरा, वालेंसिया और अन्य शहरों में भी इमारतों, होटलों और सरकारी परिसरों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई हैं, जबकि मैक्वेटिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया.
ÚLTIMA HORA | Caracas, la capital de Venezuela afectada tras poderosos terremotos de 7, y 7.5 de magnitud. Las imágenes muestran los daños en Los Palos Grandes, al este de Caracas https://t.co/R2B1J5AueS pic.twitter.com/g3mgXxnMSG
स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है और लोगों से खुले स्थानों में रहने की अपील की है क्योंकि लगातार आफ्टरशॉक्स आने की आशंका बनी हुई है. राहत एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि इस भूकंप में कमोबेश 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका है.
📌 संबंधित खबरें
- पुराना ट्रक या बस है? नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगा बड़ा फायदा, लोन का आधा ब्याज सरकार भरेगी, 10 साल तक रोड टैक्स भी होगा माफ
- Kanpur Live: कानपुर में दबंगों ने पेट्रोल पंप पर किया पथराव, गर्मी-उमस ने बढ़ाई बेचैनी, जानिए कब होगी मानसून की दस्तक
- बिहार में आज लगने जा रहा है इंटर्नशिप मेला, हर महीने मिलेगा 20 से लेकर 25 हजार रुपये कमाने का मौका
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें