वंदे भारत एक्सप्रेस में विज्ञापन देना चाहते हैं? रेलवे ने जारी किया ई-ऑक्शन नोटिस, 5 साल तक मिलेगा प्रीमियम ब्रांडिंग का फायदा

राजनीति

वंदे भारत एक्सप्रेस में विज्ञापन देना चाहते हैं? रेलवे ने जारी किया ई-ऑक्शन नोटिस, 5 साल तक मिलेगा प्रीमियम ब्रांडिंग का फायदा

17 जून 2026 को 02:21 pm बजे
वंदे भारत एक्सप्रेस में विज्ञापन देना चाहते हैं? रेलवे ने जारी किया ई-ऑक्शन नोटिस, 5 साल तक मिलेगा प्रीमियम ब्रांडिंग का फायदा
वंदे भारत एक्सप्रेस में विज्ञापन देना चाहते हैं? रेलवे ने जारी किया ई-ऑक्शन नोटिस, 5 साल तक मिलेगा प्रीमियम ब्रांडिंग का फायदा
वंदे भारत एक्सप्रेस में दे पाएंगे विज्ञापन, जानिए तरीका
(P.C- NDTV)

अगर आप अपने बिजनेस या ब्रांड को पूरे देश में पहचान दिलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप भारतीय रेलवे की मदद ले सकते हैं. साउथ सेंट्रल रेलवे के सिकंदराबाद मंडल ने वंदे भारत एक्सप्रेस में विज्ञापन लगाने के अधिकार देने के लिए ई-ऑक्शन (ऑनलाइन नीलामी) की घोषणा की है. सिकंदराबाद मंडल के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (Sr. DCM) ने इसे लेकर अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर की है. इस योजना के तहत कंपनियां देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर अपने ब्रांड का प्रचार कर सकेंगी. 

किस ट्रेन में मिलेगा विज्ञापन का मौका?

यह विज्ञापन अवसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20707 और 20708 के लिए दिया जा रहा है. रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री आमतौर पर बिजनेस प्रोफेशनल, कॉर्पोरेट कर्मचारी, पर्यटक और उच्च आय वर्ग के होते हैं. ऐसे में इसमें विज्ञापन देने से आपकी ब्रांड को बेहतर पहचान और पहुंच मिल सकती है.

विज्ञापन कहां और कैसे लगाए जा सकेंगे?

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विज्ञापन केवल ट्रेन के अंदर ही लगाए जा सकेंगे. इसके लिए कई तरह की ब्रांडिंग की अनुमति दी जाएगी. जैसे- 

  • ट्रेन के अंदर विनाइल (Vinyl) ब्रांडिंग की जा सकेगी.
  • स्लाइडिंग दरवाजों के एक तरफ विनाइल फिल्म लगाकर विज्ञापन किया जा सकेगा.
  • ट्रेन के कुछ निर्धारित और विशेष स्थानों पर भी ब्रांडिंग की अनुमति होगी.
  • विज्ञापन के लिए कुल 6,338 वर्ग फुट जगह उपलब्ध कराई जाएगी.
कितने समय तक मिलेगा विज्ञापन का अधिकार?

जिस कंपनी या फर्म को यह अधिकार मिलेगा, वह वंदे भारत एक्सप्रेस में 5 साल तक अपने ब्रांड का प्रचार कर सकेगी. यानी एक बार अधिकार मिलने पर पांच सालों तक लगातार विज्ञापन दिखाने का अवसर मिलेगा.

कौन-कौन ले सकता है हिस्सा?

इस ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए रेलवे ने कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं. सबसे जरूरी शर्त यह है कि आवेदन करने वाली कंपनी या फर्म का न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर 50 लाख रुपये होना चाहिए.

ई-ऑक्शन कब होगा?

रेलवे के नोटिस के अनुसार, इस विज्ञापन अधिकार के लिए ई-ऑक्शन 18 जून 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा. इच्छुक कंपनियां और फर्में इसमें हिस्सा लेकर बोली लगा सकती हैं.

गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेनों में से एक है. इसमें रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे यात्री सफर करते हैं जो अच्छी क्रय क्षमता रखते हैं और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े होते हैं. ऐसे में ट्रेन के अंदर विज्ञापन देने से कंपनियों को कई फायदे मिल सकते हैं. जैसे- 

  • ब्रांड की पहचान बढ़ेगी.
  • देशभर के यात्रियों तक पहुंच बनेगी.
  • ग्राहकों के बड़े वर्ग तक सीधे पहुंचने का मौका मिलेगा.
  • लंबे समय तक लगातार ब्रांड प्रचार का लाभ मिलेगा.

ऐसे में अगर आपका कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और आप अपने ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे द्वारा दिया गया यह विज्ञापन अवसर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट जाना है? गूगल मैप बता रहा गलत रास्ता, जानें सबसे आसान और सही रूट

लेखक के बारे में
img
श्रेया त्‍यागी
सीनियर सब एडिटर
श्रेया त्यागी पिछले 5+ वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी जैसे विषयों पर लिखते हुए उन्हो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Express, Utility News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।