खंडवा: वनकर्मियों पर हमले के बाद एक्शन, दिन भर गरजा बुलडोजर, 90 हेक्टेयर वन भूमि को कराया मुक्त

राष्ट्रीय समाचार

खंडवा: वनकर्मियों पर हमले के बाद एक्शन, दिन भर गरजा बुलडोजर, 90 हेक्टेयर वन भूमि को कराया मुक्त

30 जून 2026 को 08:57 am बजे
खंडवा: वनकर्मियों पर हमले के बाद एक्शन, दिन भर गरजा बुलडोजर, 90 हेक्टेयर वन भूमि को कराया मुक्त
खंडवा: वनकर्मियों पर हमले के बाद एक्शन, दिन भर गरजा बुलडोजर, 90 हेक्टेयर वन भूमि को कराया मुक्त
मध्य प्रदेश के खंडवा में गरजा बुलडोजर.

मध्य प्रदेश के खंडवा में वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई. लगभग 600 सुरक्षाकर्मियों और 25 जेसीबी मशीनों की मदद से 90 हेक्टेयर वन भूमि को मुक्त कराया गया. यह कार्रवाई अमाखुजरी वन परिक्षेत्र में की गई. इस कार्रवाई के दौरान लगभग 600 पुलिस बल, वन विभाग के अमला अधिकारी, राजस्व, स्वास्थ्य टीम,  25 जेसीबी मशीनें समेत जिला प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाला. बता दें कि रविवार को 150 से अधिक अतिक्रमणकरियों ने वन विभाग के गश्ती दल पर हमला कर दिया था, जिसमें पांच वनकर्मी घायल हो गए थे. इस घटना के बाद जिला प्रशासन और फॉरेस्ट विभाग एक्शन मोड में आ गया और इन अतिक्रमणकारियों से 90 हेक्टेयर वन भूमि मुक्त कराई गई.

600 पुलिस बल और 25 जेसीबी मौजूद

कार्रवाई के दौरान मौके पर खंडवा डीएफओ राकेश डामोर भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 80 से 90 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया था, जिसे आज पूरी तरह से मुक्त कराया गया. इस कार्रवाई को लेकर यहां वन कर्मियों, 600 पुलिस बल सहित अमला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. करीब 25 जेसीबी मशीन की मदद यह कार्रवाई पूरी की गई.

Khandwa bulldozer

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

खंडवा डीएफओ राकेश डामोर ने आगे बताया कि अतिक्रमणकारी आसपास के जिले- सेंधवा, बड़वानी और बुरहानपुर से हैं. ये सभी वहां से पलायन कर इस क्षेत्र के जंगलों की कटाई और सफाई कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की. यहां लोडिंग व्हीकल भी मौजूद हैं.

Khandwa bulldozer

वन विभाग के अमला अधिकारी, राजस्व, स्वास्थ्य टीम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

वन विभाग के टीम पर हमला, 5 घायल

डीएफओ डामोर ने बताया कि यहां वन अमले के गश्ती दल पर बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियों ने हमला किया था, जिसमें पांच लोगों को गंभीर चोटें आई थीं. इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी. बीते करीब डेढ़ वर्षो में खंडवा जिले में 2130 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई जा चुकी है. इसके बाद उस जमीन पर फिर से जंगल बसाया जा रहा है और उसे हरा भरा किया जा रहा है. इसमें से करीब 1800 हेक्टेयर का नहार माल और कुमठा का जो क्षेत्र है, वहां हमने वॉच टावर और नाके भी बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: हापुड़: ढाबे पर खौफनाक वारदात, बस से उतरते ही युवक की पीट-पीटकर हत्या; घात लगाए बैठे थे हमलवार

ये भी पढ़ें: किसान ने बांस के खेत को बना दिया टूरिस्ट स्पॉट: घूमने की फीस 50 रु, कपल 2100 में करा रहे प्री वेडिंग शूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News, Madhya Pradesh News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।