'अंगूरी भाभी' पर बरसीं हिना, झूठा हैरेसमेंट केस करने पर लगाई क्लास

मनोरंजन

'अंगूरी भाभी' पर बरसीं हिना, झूठा हैरेसमेंट केस करने पर लगाई क्लास

04 जून 2026 को 09:09 am बजे
'अंगूरी भाभी' पर बरसीं हिना, झूठा हैरेसमेंट केस करने पर लगाई क्लास

'भाभीजी घर पर हैं' से लाइमलाइट में आईं अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ऑनलाइन ट्रोलिंग में फंस गई हैं. उनके एक कबूलनामे ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है. भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में शिल्पा ने बताया कि प्रोड्यूसर संजय कोहली पर उन्होंने सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस किया था. शिल्पा के इस कबूलनामे पर हिना खान का रिएक्शन आया है.

हिना का भड़का गुस्सा हिना ने X पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है किसी पर झूठा केस करना शर्मनाक है. वो कहती हैं- आमतौर पर मैं ना किसी के बारे में बात करती हूं, ना किसी और के मुद्दों पर कमेंट या रिएक्ट करती हूं. मैं सिर्फ और सिर्फ तभी बोलती हूं जब संवेदनशील बात हो, या फिर ऐसी कोई बात हो जिसका असर समाज को प्रभावित करें, खासकर महिलाओं को. पब्लिक फिगर होने के नाते अपनी बात रखना मेरी जिम्मेदारी है. किसी विवाद में जीतने के लिए अपने सेक्स का इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करना सचमुच शर्मनाक है. जो लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं, वे बिल्कुल सही हैं.

''मैं पूरी तरह से शॉक्ड हूं. मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं. लेकिन मैं यहां रियल विक्टिम के बारे में बात करना चाहूंगी. एक सम्मानित व्यक्ति, जिसकी पत्नी, बेटी और परिवार में कई महिलाएं हैं. एक मेहनती प्रोड्यूसर, जिसने कई आइकॉनिक शो ऑडियंस को दिए हैं. उसे इस तरह की परेशानी से गुजरना पड़ा. जैसा कि फीमेल एक्ट्रेस ने कुबूला कि उसके आरोप बेबिनुयाद थे. वो आरोप उसने सिर्फ फायदा उठाने, जीतने, अपनी बात मनवाने और समझौता करवाने के लिए लगाए थे.''

इतना सब कुछ होने के बाद वही प्रोड्यूसर उसी एक्ट्रेस को उसी शो में दोबारा से काम करने का मौका देता है. एक और लॉन्चपैड, एक और मौका, एक और पहचान और एक और अवसर, उसके झूठे यौन उत्पीड़न के दावे को सही ठहराने का. क्या होगा अगर वो एक्ट्रेस फिर से वो सब दोहराएगी? आखिर उसे उसी प्रोड्यूसर ने दोबारा शो में लिया है, जिस पर उसने पहले झूठा केस किया था. ये सब देखकर मैं शॉक्ड हूं. इस पूरे मामले में मजाक हमारे साथ साथ हुआ है.

क्या है पूरा मामला? 2016 का ये केस है. शिल्पा शिंदे ने शो भाबीजी घर पर हैं छोड़ा था. प्रोड्यूसर और उनके बीच लंबा विवाद चला था. शिल्पा ने प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली और उनके पति संजय कोहली पर उत्पीड़न, पेमेंट नहीं चुकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. बाद में मामला समझौते के साथ खत्म हो गया. शिल्पा ने अब सालों बाद कहा कि उनके सारे रास्ते बंद हो गए थे. तब उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर झूठा इल्जाम लगाया. जिसकी वजह से वो इस केस से बाहर निकल पाई थीं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे