धर्म बदलकर रचाई दूसरी शादी, नमाज पढ़ती है एक्ट्रेस-किया उमराह

मनोरंजन

धर्म बदलकर रचाई दूसरी शादी, नमाज पढ़ती है एक्ट्रेस-किया उमराह

02 जून 2026 को 08:26 am बजे
धर्म बदलकर रचाई दूसरी शादी, नमाज पढ़ती है एक्ट्रेस-किया उमराह

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत की जिंदगी खुली किताब की तरह हैं. राखी ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है. मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी. 

राखी का दो बार तलाक हो चुका है. राखी की पहली शादी 2019 में रितेश सिंह से हुई थी. मगर 2022 में उनका तलाक हो गया था. इसके बाद राखी ने साल 2022 में मुस्लिम बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी संग निकाह करके घर बसाया था. मगर उनकी ये शादी भी 1 साल में ही टूट गई थी. 

दूसरी शादी के लिए राखी ने अपना धर्म बदला था. वो इस्लाम कबूल करके मुस्लिम बन गई थीं. उन्होंने अपना नाम भी फातिमा रख लिया था. 

अब राखी ने Mashable India संग बातचीत में इस्लाम धर्म अपनाने पर बात की है. राखी से पूछा गया कि क्या आपने इस्लाम में कंवर्ट कर लिया है? इसपर उन्होंने कहा- हां, मैंने उस गधे से शादी कर ली थी ना. 

राखी से फिर पूछा गया कि क्या आपने नाम भी बदला था? इसपर उन्होंने हामी भरते हुए कहा कि हां फातिमा नाम रखा था. 

राखी से फिर पूछा गया कि आपका पूरा नाम क्या है? आप खुद को क्या मानती हैं? इसपर उन्होंने कहा- कुछ नहीं बस फातिमा मानती हूं.   

मगर राखी आगे बोलीं- अब मैं राखी सावंत हूं, क्योंकि मेरा तलाक हो गया ना. हालांकि, मैं इस्लाम में ही हूं. बस फातिमा नाम नहीं लगाती. उस टाइम पर फातिमा नाम रखा था. 

राखी आगे बोलीं- मैं नमाज पढ़ती हूं. बाइबल पढ़ती हूं. मैं 8 बार उमराह कर चुकी हूं. अब फिर से मैं उमराह करने जाऊंगी. 

राखी आगे बोलीं- मेरा मानना है कि मरने के बाद तो खुदा ही मिलता है. लोग तो एक मुठ्ठी मिट्टी डालकर चले जाएंगे. लेकिन मैं ऐसी लड़की हूं, मुझे लोग कभी नहीं भूलेंगे. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे