बंगाल: हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी आग, कई कर्मचारी झुलसे

राष्ट्रीय समाचार

बंगाल: हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी आग, कई कर्मचारी झुलसे

30 जून 2026 को 08:56 am बजे
बंगाल: हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी आग, कई कर्मचारी झुलसे

पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार सुबह नैफ्था ले जाने वाली मुख्य पाइपलाइन में अचानक आग लग गई, जिससे कई कर्मचारी झुलस गए. घायल कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए चश्मदीदों ने बताया कि ये हादसा सुबह के वक्त हुआ, जब रिफाइनरी के अंदर नैफ्था की सप्लाई की जा रही थी. अचानक पाइपलाइन से आग की तेज लपटे उठने लगी, जिससे आसपास मौजूद कर्मचारी झुलस गए. घटना के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री अधिकारियों ने तुरंत घायल कर्मचारियों को निकालकर हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि, फैक्ट्री अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं किया है. फैक्ट्री अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 4 से साढ़े चार बजे के बीच नैफ्था की पाइपलाइन में आग लग गई. इस हादसे में पाइपलाइन के पास मौजूद कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालम में भर्ती कराया गया है.

शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि ये घटना प्लांट के आस-पास मौजूद नैफ्था चोरी के एक अनधिकृत पॉइंट के पास हुई हो सकती है. नेफ्था एक बहुत ज़्यादा ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है और कंपनी ने सुरक्षा से जुड़े गंभीर खतरों के कारण स्थानीय लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों तक अनधिकृत पहुंच या उन्हें संभालने के खिलाफ़ लगातार आगाह किया है. वहीं, पाइपलाइन में आग लगने की वजह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. तकनीकी टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे