कनाडा में रेस्तरां के बाहर फायरिंग, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग ने करवाई; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

राष्ट्रीय समाचार

कनाडा में रेस्तरां के बाहर फायरिंग, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग ने करवाई; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

25 जून 2026 को 09:09 am बजे
कनाडा में रेस्तरां के बाहर फायरिंग, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग ने करवाई; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
कनाडा में रेस्तरां के बाहर फायरिंग,  रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग ने करवाई; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
रेस्तरां के बाहर फायरिंग का फोटो.
NDTV
  • ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर किया जारी.
  • कनाडा के ब्रैम्पटन में "दाल रोटी" रेस्तरां के बाहर फायरिंग.
  • "राजा पहलवान" नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी.

कनाडा के ब्रैम्पटन में एक रेस्तरां के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. पोस्ट में खुद को "राजा पहलवान" बताने वाले व्यक्ति ने कहा है कि ब्रैम्पटन स्थित "दाल रोटी" रेस्तरां के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी वह और उसका साथी लेते हैं.

पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि रेस्तरां मालिक ने कई छात्रों की तनख्वाह नहीं दी थी. दावा किया गया है कि पहले मालिक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद फायरिंग को "चेतावनी" बताया गया है. साथ ही पोस्ट में धमकी दी गई है कि अगर आगे भी बात नहीं मानी गई तो अगली बार सीधे उसके घर पहुंचेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

रोहित गोदारा के खिलाफ लोग दुश्मन

पोस्ट में गैंगस्टर रोहित गोदारा का भी जिक्र किया गया है और उसे अपना भाई बताते हुए उसके खिलाफ बोलने वालों को दुश्मन बताया गया है. इसके अलावा कुछ लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जो लोग उनकी कॉल्स को नजरअंदाज कर रहे हैं, वे अपना इंतजाम करके रखें.

पोस्ट में कई गैंगस्टरों और आपराधिक गिरोहों से जुड़े नामों के हैशटैग भी लगाए गए हैं. हालांकि, पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच स्थानीय एजेंसियां कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, गुरु रंधावा के जिम पर की थी फायरिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canada Firing Video, Brampton Firing, Lawrence Bishnoi
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।