नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

मनोरंजन

नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

06 जून 2026 को 08:20 am बजे
नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक के बाद उन्होंने एक्टिंग में कमबैक किया है. मधु ने आते ही अपनी एक्टिंग से धमाल मचाना भी शुरू कर दिया है. 

एक इंटरव्यू में मधु ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की. उन्होंने नाना पाटेकर संग काम करने का अनुभव भी शेयर किया. 

मधु और नाना पाटेकर ने 'यशवंत' फिल्म में साथ काम किया था. ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के साथ मैं मैथड एक्टर बन गई थी. 

वो कहती हैं कि फिल्म में एक सीन था, जिसमें हम ग्लिसरीन डालकर शूट के लिए रेडी होते थे. वो बोलते थे नो ग्लिसरीन. फील करो, आंसू आने चाहिए.

एक्ट्रेस कहती हैं कि सीन शूट करते वक्त उन्होंने मुझे रियल का थप्पड़ मार दिया. ताकि मैं सच में रोने लगूं और मेरी आंखों से आंसू आ जाएं. उस वक्त मुझे गुस्सा आ गया.

क्योंकि वो रिहर्सल में ऐसा नहीं करते थे. रिहर्सल में ऐसा नहीं हुआ था. इसलिए मैं उनकी इस हरकत से शॉक थी. उन्होंने मुझे रियल में थप्पड़ मार दिया था. 

मधु कहती हैं कि मैं बहुत गुस्से वाली लड़की थी. अभी भी हूं उस मामले में. इसलिए मैंने भी उन्हें थप्पड़ मार दिया. एक आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने मुझे मारा और दूसरे टेक में मुझे उन्हें थप्पड़ मारना था और ये रियल में हो गया.

मधु ने ये भी कहा कि जब वो बॉलीवुड में थीं, तो बहुत सारी पार्टीज में नहीं जाती थीं. वो कहती हैं-  मैं पार्टीज में जाकर काम नहीं लेना चाहती थी. मैं अपनी मेहनत के दम पर काम करना चाहती थी.   

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे