बासी ज्यादा अच्छी लगती हैं ये भारतीय डिशेज! दोगुना हो जाता है स्वाद

राजनीति

बासी ज्यादा अच्छी लगती हैं ये भारतीय डिशेज! दोगुना हो जाता है स्वाद

23 जून 2026 को 06:40 am बजे
बासी ज्यादा अच्छी लगती हैं ये भारतीय डिशेज! दोगुना हो जाता है स्वाद

अक्सर घरों में रात का बचा हुआ खाना देखकर लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं और उसे दोबारा खाने से बचते हैं. कई बार तो बचा हुआ खाना लोग गली के कुत्तों को डालते हैं या फिर कभी-कभार तो सीधा कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी डिशेज भी हैं, जिनका स्वाद अगले दिन और ज्यादा शानदार हो जाता है? जी हां, कुछ डिशेज बासी खाने में और भी ज्यादा मजेदार लगती हैं. दरअसल, समय के साथ इनमें मौजूद मसाले और बाकी इंग्रेडिएंट्स आपस में अच्छी तरह घुल-मिल जाते हैं, जिससे उनका फ्लेवर पहले से कहीं ज्यादा गहरा और स्वादिष्ट बन जाता है.

यही वजह है कि कई लोग मानते हैं कि कुछ डिशेज को फ्रेश खाने के बजाय अगले दिन ज्यादा मजेदार लगती हैं. अगर आपके घर में भी ये चीजें बच जाती हैं, तो उन्हें फेंकने की जल्दबाजी न करें. आइए जानते हैं ऐसी 5 मशहूर भारतीय डिशेज के बारे में, जो अगले दिन गर्म करके खाने पर और भी ज्यादा लाजवाब लगते हैं.1. छोले: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम छोले का आता है. छोले का स्वाद अगले दिन और ज्यादा बढ़ जाता है. रातभर मसाले और चने एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं, जिससे ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी और स्वादिष्ट हो जाती है. यही वजह है कि कई लोग छोले अगले दिन खाना ज्यादा पसंद करते हैं.

2. राजमा: राजमा भी ऐसी ही एक डिश है, जिसका स्वाद समय के साथ दोगुना हो जाता है. जब इसे कुछ घंटों या पूरी रात के लिए रखा जाता है, तो मसालों का फ्लेवर राजमा के दानों में अच्छी तरह उतर जाता है. अगले दिन गर्म करके खाने पर इसका स्वाद और भी मजेदार लगता है.

3. सांभर हो जाता है और ज्यादा टेस्टी: सांभर भी अगले दिन ज्यादा स्वादिष्ट लगता है. दाल, सब्जियों और मसालों का मिश्रण समय के साथ और बैलेंस हो जाता है. यही कारण है कि बासी सांभर का स्वाद कई बार फ्रेश बने सांभर से भी बेहतर लगता है.

4. कढ़ी का मजा अगले दिन आता है: कढ़ी का स्वाद अगले दिन तक और निखर जाता है. दही, बेसन और मसालों का मेल अच्छी तरह बैठ जाता है, जिससे इसकी खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं. अगले दिन चावल के साथ गर्मागर्म कढ़ी खाने का मजा ही अलग होता है.

5. बिरयानी: लिस्ट में अगला नाम बिरयानी का है. ये जितनी देर रखी रहती है, उतनी ही अच्छी तरह से इसके मसाले और खुशबू चावलों में समा जाते हैं. इसलिए अगले दिन गर्म की गई बिरयानी अक्सर ज्यादा फ्लेवरफुल और स्वादिष्ट लगती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे