खीर बनेगी गाढ़ी और मलाईदार, बनाते समय डालनी होगी एक चीज

राजनीति

खीर बनेगी गाढ़ी और मलाईदार, बनाते समय डालनी होगी एक चीज

05 जून 2026 को 09:42 am बजे
खीर बनेगी गाढ़ी और मलाईदार, बनाते समय डालनी होगी एक चीज

How to Make Thandi Thandi Kheer: त्योहार हो या कोई खास मौका मीठे में चावल और दूध की खीर हर किसी को पसंद आती है. लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी खीर गाढ़ी और मलाईदार नहीं बनती या फिर दूध और चावल अलग-अलग नजर आते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब शेफ कुणाल कपूर की रसोई से निकला यह आसान तरीका आपकी मदद करेगा.

इस खास रेसिपी में एक ऐसी सीक्रेट चीज का इस्तेमाल किया गया है जो बिना घंटों दूध उबाले आपकी खीर को एकदम रबड़ी जैसी गाढ़ी, मलाईदार और स्वादिष्ट बना देगी. आइए जानते हैं शेफ कुणाल कपूर के इस खास नुस्खे और आसान रेसिपी के बारे में.

कुणाल कपूर का कहना है कि आप खीर के लिए कोई भी चावल ले सकते हैं लेकिन छोटे दाने वाला या फिर टूटा बासमती टुकड़ा चावल ज्यादा अच्छा रहता है. :

सीक्रेट चीज (मिल्क पाउडर या खोया): 3-4 बड़े चम्मच (इसे थोड़े से गुनगुने दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें).

सबसे पहले एक भारी तले के बर्तन में फुल क्रीम दूध डालकर उबलने के लिए रख दें. बर्तन के किनारों पर जमने वाली मलाई को खुरचकर वापस दूध में मिलाते रहें.

जब दूध में एक उबाल आ जाए तो भीगे हुए चावलों का पानी छानकर उन्हें दूध में डाल दें. आंच को धीमा करें और चावल के पकने तक इसे लगातार चलाते हुए पकाएं.

जब चावल अच्छी तरह पक जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे. तब इसमें मिल्क पाउडर या खोए का तैयार किया हुआ घोल मिला दें. यह वह सीक्रेट चीज है जो खीर को तुरंत टेक्सचर देगी और उसे बेहद मलाईदार और गाढ़ा बना देगी.

अब इसमें चीनी, केसर का दूध और इलायची पाउडर डालें. चीनी घुलने के बाद खीर को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक और पकने दें ताकि सारे फ्लेवर आपस में मिल जाएं.

खीर गाढ़ी होने पर गैस बंद कर दें. ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं. आप इसे गरमा-गरम परोस सकते हैं या फ्रिज में ठंडी करके मलाईदार रबड़ीदार खीर का आनंद ले सकते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे