दिल्ली में उत्तम नगर टर्मिनल तक डीटीसी बस सेवा शुरू, जानिए रूट और स्टॉप

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली में उत्तम नगर टर्मिनल तक डीटीसी बस सेवा शुरू, जानिए रूट और स्टॉप

14 जून 2026 को 06:34 am बजे
दिल्ली में उत्तम नगर टर्मिनल तक डीटीसी बस सेवा शुरू, जानिए रूट और स्टॉप
दिल्ली में उत्तम नगर टर्मिनल तक डीटीसी बस सेवा शुरू, जानिए रूट और स्टॉप
डीटीसी बस सेवा
file photo

दिल्ली के पश्चिमी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब द्वारका मोड़ डीडीए फ्लैट से उत्तम नगर टर्मिनल तक यात्रियों को डीटीसी बस सेवा की सुविधा मिलने जा रही है, जिससे रोजाना सफर करने वालों को काफी आसानी होगी. लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है. दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने उत्तम नगर टर्मिनल से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए बस रूट शुरू किए हैं. नए रूटों में उत्तम नगर से डीडीए फ्लैट्स बक्करवाला और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सेवाएं शामिल हैं. इन नए रूट के शुरू होने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

इसकी जानकारी दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा बक्करवाला डीडीए फ्लैट से उत्तम नगर टर्मिनल तक डीटीसी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी.

इस रूट पर चलेगी नई बस सेवा

नई बस सेवा शुरू होने से खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और स्थानीय निवासियों को फायदा मिलेगा. यह बस द्वारका मोड़, ककरौला, एनएसआईटी, डीपीएस मटियाला, झाड़सा सेक्टर 2/6 क्रॉसिंग, महावीर एन्क्लेव, डाबड़ी मोड़ और जनकपुरी सी-1 जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी. इससे लोगों को एक ही बस में कई महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी. नई रूट से न सिर्फ ट्रैफिक दबाव कम होगा बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी घटेगी, जिससे पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा.

नए डीटीसी बस रूट

  • रूट D-6606 (नया)- उत्तम नगर टर्मिनल से डीडीए फ्लैट्स बक्करवाला.
  • स्टॉप- ककरौला, मटियाला और द्वारका के विभिन्न सेक्टर.
  • रूट 806A (नया - ट्रायल)- द्वारका मोड़ से पपरावट गांव.
  • स्टॉप- नंगली सकरावती और ककरौला.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में बस रूट, ज्यादा भीड़भाड़ या कनेक्टिविटी की है समस्या, तो यहां दें अपनी राय, DTC ने शुरू किया सर्वे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DTC, Delhi Bus Service
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।