भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन, इस खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर ले जाया गया

खेल

भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन, इस खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर ले जाया गया

18 जून 2026 को 12:32 pm बजे
भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन, इस खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर ले जाया गया

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का अभियान शानदार अंदाज में आगे बढ़ रहा है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की. लेकिन जीत की खुशी उस समय फीकी पड़ गई, जब भारत की स्टार ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गईं.

17 जून (बुधवार) को लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए इस मुकाबले के दौरान जो दृश्य देखने को मिला, उसने भारतीय टीम मैनेजमेंट से लेकर फैन्स तक की धड़कनें बढ़ा दीं. श्रेयंका अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर चोटिल हो गईं और दर्द इतना ज्यादा था कि वह अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो सकीं.

घटना नीदरलैंड्स की पारी के दौरान हुई. बल्लेबाज फीबे मोल्केनबोअर ने गेंद को लेग साइड की तरफ हल्के हाथों से खेला. श्रेयंका तेजी से गेंद की ओर बढ़ीं और उसे उठाकर थ्रो करने की कोशिश की. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और उनका दायां टखना बुरी तरह मुड़ गया.

श्रेयंका पाटिल मैदान पर गिर पड़ीं और दर्द से कराहने लगीं. उन्होंने तुरंत अपना टखना पकड़ लिया और उनके चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा था. स्थिति इतनी गंभीर थी कि भारतीय टीम का मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर दौड़ पड़ा. कुछ मिनट तक इलाज के बावजूद श्रेयंका अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाईं. इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया. बाद में मेडिकल कार्ट के जरिए उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया.

🚨 𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘 Shreyanka Patil picked up an injury while attempting to field the ball and was stretchered off the field. We wish her a speedy recovery as we wait for further updates. pic.twitter.com/k7upvdRDJh

भारतीय खेमे के लिए यह दृश्य किसी झटके से कम नहीं था क्योंकि श्रेयंका टीम की सबसे भरोसेमंद टी20 गेंदबाजों में से एक बन चुकी हैं. मध्य ओवरों में रन रोकने और अहम मौकों पर विकेट निकालने की उनकी क्षमता भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है.

'प्लेयर ऑफ द मैच' शेफाली वर्मा ने श्रेयंका पाटिल की चोट को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'वह स्कैन के लिए गई हैं. बीसीसीआई के डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं.' हालांकि अभी तक उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह वह मैदान से बाहर गईं, उसने टीम इंडिया की चिंता जरूर बढ़ा दी है.

भारतीय टीम की अब होगी असली परीक्षा 22 वर्षीय श्रेयंका पाटिल ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी, हालांकि फील्डरों ने उनकी गेंदों पर कुछ आसान कैच छोड़ दिए थे. टी20 क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी ताकत दबाव के बीच विकेट निकालना और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने से रोकना है. ऐसे में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ होने वाले आगामी मुकाबलों से पहले उनकी फिटनेस भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

सबसे दर्दनाक बात यह है कि श्रेयंका पाटिल लंबे संघर्ष के बाद मैदान पर लौटी थीं. जुलाई 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी उंगली फ्रैक्चर हो गई थी. इसके बाद दोनों पैरों में शिन इंजरी और फिर बाएं हाथ के अंगूठे की चोट ने उन्हें महीनों तक क्रिकेट से दूर रखा.

लगातार चोटों के कारण वह पिछले साल भारत में खेले गए विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले सकी थीं. करीब 14 महीने तक रिहैब और फिटनेस पर काम करने के बाद उन्होंने वापसी की थी. भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दो जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की है, लेकिन टीम की असली परीक्षा अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ होगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे