पेट में बंद हुई बच्चे की धड़कन, दर्द से तड़पी एक्ट्रेस

मनोरंजन

पेट में बंद हुई बच्चे की धड़कन, दर्द से तड़पी एक्ट्रेस

25 जून 2026 को 08:56 am बजे
पेट में बंद हुई बच्चे की धड़कन, दर्द से तड़पी एक्ट्रेस

पॉपुलर एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना सेठ हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. उन्होंने सरोगेसी से एक बेटे और एक बेटी का वेलकम किया. 

शादी के 10 साल बाद एक साथ दो बच्चों की मां बनकर संभावना की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनका सूना घर बच्चों की किलकारी से गूंज उठा है. 

संभावना को बच्चों के जन्म की तो खुशी है, लेकिन उनके दिल में मां-पिता को खोने का दर्द भी है. दरअसल, संभावना अपने पेरेंट्स को सालों पहले खो चुकी हैं, लेकिन आज भी वो अपने पेरेंट्स को भूल नहीं पाई हैं. 

संभावना जब जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं, तब उन्होंने कहा था कि उन्हें लग रहा है कि उनके माता-पिता वापस आ गए हैं. संभावना ने अब टीवी शो में मां बनने के साथ अपने पेरेंट्स को खोने के दर्द पर भी बात की. 

टीवी शो 'तुम हो ना' में संभावना गेस्ट बनकर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने मां बनने के स्ट्रगल पर बात की. संभावना बोलीं- 10 साल बाद हमारी जिंदगी में ये खुशी आई है. हमारे ट्विन्स हुए हैं. वो अभी काफी छोटे हैं. वो सिर्फ 10 दिन के हैं. 

'हमारी शादी को 10 साल हो गए, लेकिन कहते हैं ना कि जब ऊपरवाले की मर्जी होती है, तभी चीजें होती हैं. एक फेलियर हुआ, दूसरा हुआ फिर तीसरा. मैंने 7 बार IVF कराया हुआ है.'  

'मेरे हसबैंड ने उस टाइम मुझे सपोर्ट किया और कहा कि मुझे नहीं चाहिए बच्चा. मैं खुश हूं तुम्हारे साथ. लेकिन मुझे बच्चों से प्यार है. मुझे चाहिए था बच्चा.'

'मेरे पति और मैं आगे बढ़े और हमने साथ मिलकर लड़ाई लड़ी कि इस जर्नी को कैसे भी अंजाम तक पहुंचाना है.'

'2 साल पहले मेरा मिसकैरेज हुआ, जिस दिन हम प्रेग्नेंसी अनाउंस करने वाले थे. उस दिन मेरा स्कैन हुआ था. उसमें पता चला कि 15 दिन पहले बच्चे की धड़कन खत्म हो गई.'

इसके बाद शो में 'सुपरस्टार सिंगर 2' के विनर मोहम्मद फैज का गाना सुनकर संभावना इमोशनल हो गईं. उन्हें अपने दिवंगत मां-पिता की याद आ गई. 

संभावना बोलीं- वो लोग बहुत लकी होते हैं, जिनके सिर पर मां-बाप का साया होता है. जिनके पास मां-बाप नहीं हैं, वो इससे रिलेट कर सकते हैं. 

'मेरे पेरेंट्स बहुत खराब सिचुएशन में दुनिया से गए हैं. मेरे साथ मेरे पेरेंट्स नहीं हैं. यह कहकर संभावना फूट-फूटकर रोने लगीं. उनके आंसू नहीं रुके.'

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे