सलमान, संजय से रिया तक, जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, कोई शिकार तो कोई ड्रग्स केस में घिरा

मनोरंजन

सलमान, संजय से रिया तक, जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, कोई शिकार तो कोई ड्रग्स केस में घिरा

24 जून 2026 को 08:44 am बजे
सलमान, संजय से रिया तक, जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, कोई शिकार तो कोई ड्रग्स केस में घिरा
सलमान, संजय से रिया तक, जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, कोई शिकार तो कोई ड्रग्स केस में घिरा
जेल तक पहुंच गए बॉलीवुड के ये सितारे
नई दिल्ली:

करोड़ों फैंस, आलीशान जिंदगी और स्टारडम. बॉलीवुड सितारों की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, कई बार उसके पीछे उतने ही बड़े विवाद छिपे होते हैं. कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिनके नाम फिल्मों से ज्यादा अदालत और जेल से जुड़े मामलों में सुर्खियों में आए. किसी की गिरफ्तारी की खबर ने देशभर में सनसनी मचा दी, तो किसी को अदालत के फैसले के बाद जेल जाना पड़ा. सलमान खान, संजय दत्त, रिया चक्रवर्ती समेत कई चर्चित नाम इस सूची में शामिल हैं, जिनके कानूनी विवादों की चर्चा आज भी होती है. दिलचस्प बात ये है कि इनमें से कई सितारे उस समय अपने करियर के शिखर पर थे, लेकिन एक मामले ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया.

सलमान खान

सलमान खान का नाम बॉलीवुड के सबसे चर्चित कानूनी मामलों में शामिल रहा है. साल 1998 के काला हिरण शिकार मामले में उन्हें सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा 2002 के हिट एंड रन केस ने भी उन्हें लंबे समय तक सुर्खियों में बनाए रखा. इन दोनों मामलों की वजह से सलमान को अदालत और जेल दोनों का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख राम चरण ने की जमकर तारीफ, बोले- ऐसी और फिल्में बननी चाहिए

संजय दत्त

संजय दत्त का नाम 1993 मुंबई बम धमाका मामले से जुड़ा था. अवैध हथियार रखने के आरोप में उन्हें सजा सुनाई गई थी. इस मामले में उन्हें कई साल जेल में बिताने पड़े थे. बाद में सजा पूरी होने के बाद वे रिहा हुए.

फरदीन खान

फरदीन खान को साल 2001 में कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस खबर ने उस समय फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल मचा दी थी. हालांकि बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें राहत मिली.

रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई जांच में रिया चक्रवर्ती का नाम ड्रग्स मामले में सामने आया था. साल 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार किया था. करीब एक महीने बाद उन्हें जमानत मिल गई थी.

यह भी पढ़ें- रागिनी 3, मारिया IPS से व्वन तक, तमन्ना भाटिया एक के बाद एक हॉरर, एक्शन, बायोपिक फिल्मों में आएंगी नजर, देखें पूरी लिस्ट

राजपाल यादव

कॉमेडी के लिए मशहूर राजपाल यादव को एक कारोबारी कर्ज से जुड़े मामले में जेल जाना पड़ा था. अदालत के आदेश का पालन न करने के कारण उन्हें सजा सुनाई गई थी.

शाइनी आहूजा

शाइनी आहूजा साल 2009 में रेप केस को लेकर सुर्खियों में आए थे. इस मामले में उन्हें सजा भी सुनाई गई थी. यह मामला उस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में से एक था.

सूरज पंचोली

सूरज पंचोली का नाम जिया खान मौत मामले में सामने आया था. साल 2013 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई और मामला लंबे समय तक अदालत में चलता रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Rhea Chakraborty, Salman Khan Jail, Fardeen Khan, Rhea Chakraborty Jail
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।