शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद...बच्चे को लेकर टावर पर चढ़ी महिला

खेल

शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद...बच्चे को लेकर टावर पर चढ़ी महिला

02 जून 2026 को 07:42 am बजे
शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद...बच्चे को लेकर टावर पर चढ़ी महिला

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक महिला अपने 5  साल के बच्चे के साथ ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई जिससे घंटों तक जान देने का हाई वोल्टेज ड्रामा चला. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आननफानन में पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे, महिला को उतारने के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया आखिरकार 6 घंटे की अथक मेहनत और एक बड़े अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद महिला को उतारा गया.  सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि महिला गांव के ही एक शादी शुदा व्यक्ति के साथ रहना चाहती थी दोनों से आपस में बात कराई गई है. संतुष्ट होने के बाद ही महिला उतरी है.

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला डीएम आवास और कार्यालय के बीच पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह के कालेज के बगल स्थित एक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर अपने बच्चे के साथ चढ़ गई.  भयंकर धूप व गर्मी में करीब सौ फिट ऊंचाई पर महिला अपने बेटे के साथ बैठ गई जिसकी सूचना से प्रशासन हिल गया. आननफानन में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और सीओ सिटी आनंद राय कोतवाल नगर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाउड हेलर से महिला को समझाने लगे लेकिन महिला के ऊंचाई पर होने से उस तक कोई आवाज नहीं पहुंच पर रही थी,  न ही टावर पर चढ़ने का कारण पता चल पा रहा था.

बाद में सीओ सिटी का महिला के मोबाइल नंबर पर संपर्क हुआ जिससे उसने अपनी बात को रखा. दरअसल तरबगंज थाना अंतर्गत गांव निवासिनी महिला अपने पति से अलग रहती है. गांव के पास के एक शादीशुदा व्यक्ति राम इकबाल से महिला का संपर्क काफी दिनों से था. बाद में तरबगंज थाना में महिला ने राम इकबाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप का मुकदमा दर्ज करवाया था. राम इकबाल इन दिनों बाहर काम करता है आज महिला राम इकबाल के साथ रहने के मांग को लेकर ऊंचे टावर पर चढ़ गई थी. जानकारी के बाद प्रशासन ने महिला के परिचितों से भी बात कराई लेकिन महिला मानी नहीं.

काफी देर होने पर दो पुलिस कर्मी सादे कपड़े में बिस्कुट व पानी लेकर ऊपर चढ़े और महिला से नीचे उतरने की दुहाई दी.  ऊंचाई पर महिला और उसके बच्चे के गर्मी में बैठने से हलकान प्रशासन ने अयोध्या से एसडीआरएफ को बुलाया. टीम ने भी काफी प्रयास किया बाद में करीब 6 घंटे बाद किसी बड़े अधिकारी के आश्वासन पर महिला और उसके बच्चे को नीचे उतारा गया.  सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि महिला गांव के ही एक शादी शुदा व्यक्ति के साथ रहना चाहती थी. दोनों से आपस में बात कराई गई है, संतुष्ट होने के बाद महिला उतरी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे