अक्षय संग चमकीं अक्षरा, बॉलीवुड हसीनाओं को दी टक्टर, हुईं इमोशनल

मनोरंजन

अक्षय संग चमकीं अक्षरा, बॉलीवुड हसीनाओं को दी टक्टर, हुईं इमोशनल

13 जून 2026 को 07:50 am बजे
अक्षय संग चमकीं अक्षरा, बॉलीवुड हसीनाओं को दी टक्टर, हुईं इमोशनल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं. वो बैक टू बैक हिट म्यूजिक दे रही हैं. उनके गाने इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.   

इन दिनों वो 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में उनका और अक्षय कुमार का हिंदी-भोजपुरी ट्रैक 'घिस घिस घिस' है.   

अक्षय और अक्षरा के गाने को पब्लिक का खूब प्यार मिला. गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और इस पर फैन्स धल्लड़े से रील बना रहे हैं.   

'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी अक्षरा अपनी मौजूदगी से लाइमलाइट लूट ले गईं. रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पटानी के बीच अक्षरा छाई हुई थीं. 

ट्रेलर लॉन्च के बाद अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में वो अक्षय कुमार, जॉनी लिवर, जैकलीन और अरशद वारसी संग पोज देती दिखीं. 

सितारों संग फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि बचपन में उन्हें स्क्रीन पर पसंद करने से लेकर आज उनके साथ एक ही फ्रेम में होने तक... सचमुच यह गर्व का पल है.  

आगे वो लिखती हैं कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं कितना आभारी हूं. अक्षरा का ये इमोशनल पोस्ट उनके चाहने वालों का दिल छू गया है.   

फैन्स अक्षरा को लाइफ में आगे बढ़ने की दुआ दे रहे हैं. फैन्स का कहना है कि वो अदाकारा हैं और बहुत आगे जाएंगी. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे