समांथा रुथ प्रभु ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, मेटर्निटी लीव को लेकर बताई अपनी प्लानिंग

राष्ट्रीय समाचार

समांथा रुथ प्रभु ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, मेटर्निटी लीव को लेकर बताई अपनी प्लानिंग

25 जून 2026 को 06:38 am बजे
समांथा रुथ प्रभु ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, मेटर्निटी लीव को लेकर बताई अपनी प्लानिंग
समांथा रुथ प्रभु ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, मेटर्निटी लीव को लेकर बताई अपनी प्लानिंग
मां बनने वाली हैं समांथा रुथ प्रभु
Social Media
नई दिल्ली:

साउथ की टॉप एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर मुहर लगा दी है. अब आप ऑफीशियली कह सकते हैं कि समांथा अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मा इंती बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान यह खुशखबरी शेयर की जिससे उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अफवाहों पर ब्रेक लग गया. खबर देते हुए समांथा के चेहरे पर एक अलग खुशी और ग्लो नजर आया.

इस इवेंट में मीडिया से बात करते हुए समांथा ने बताया कि वह अपने मौजूदा कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद मेटर्निटी लीव लेंगी यानी कि फिर कुछ समय एक्टिंग से ब्रेक लेने का प्लान बना रही हैं. समांथा ने कहा, "'मा इंती बंगारम' के बाद अपनी हालत को देखते हुए मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा. मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी. उसके बाद मैं अपने फैन्स के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी."

समांथा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई दिनों से ऑनलाइन अफवाहें चल रही थीं. ये अटकलें तब शुरू हुईं जब सोशल मीडिया पर 'मा इंती बंगारम' की सक्सेस सेलिब्रेशन के वीडियो सामने आए, जिनमें कई फैन्स ने उनका 'बेबी बंप' नोटिस किया.

समांथा और राज 

समांथा और राज ने 1 दिसंबर, 2025 को कोयंबटूर में सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. उन्होंने उसी दिन इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. यह जोड़ी पहले पॉपुलर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में साथ काम कर चुकी है. उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें तब शुरू हुईं जब समांथा ने इंस्टाग्राम पर 'वर्ल्ड पिकलबॉल लीग' की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह राज के साथ 'चेन्नई सुपर चैंप्स' को सपोर्ट करती नजर आईं. दोनों ने हाल ही में 'मा इंती बंगारम' के लिए फिर से साथ काम किया है.

मां इंती बंगारम का बजट और कलेक्शन

'मा इंती बंगारम' एक फैमिली एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसे नंदिनी रेड्डी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 2019 में 'ओह! बेबी' में सफल कोलैब के बाद समांथा और नंदिनी रेड्डी की साथ में वापसी है. इसकी पटकथा राज निदिमोरू और वसंत मारिंगंती ने लिखी है. फिल्म में गुलशन देवैया और दिगंत मंचले भी अहम किरदारों में हैं साथ ही गौतमी तदिमल्ला, श्रीमुखी, मंजूषा और श्रीनिवास गविरेड्डी सपोर्टिंग रोल में हैं. imdb पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का बजट 30 करोड़ है वहीं बात करें कमाई की तो फिल्म ने दुनियाभर में 51.32 करोड़ रुपये की कलेक्शन की है.

यह भी पढ़ें: Border 3: बॉर्डर 3 का ऐलान, जानें कौन हैं जनरल हरबख्श सिंह जिनकी जिंदगी पर बनेगी फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Pregnancy, Samantha Ruth Prabhu, Entertainment, Bollywood
शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।