चमक खो चुकी घर की खिड़कियों को देख आती है शर्म? इस चीज से करें साफ

राजनीति

चमक खो चुकी घर की खिड़कियों को देख आती है शर्म? इस चीज से करें साफ

22 जून 2026 को 09:35 am बजे
चमक खो चुकी घर की खिड़कियों को देख आती है शर्म? इस चीज से करें साफ

घर की साफ-सफाई में सबसे ज्यादा ध्यान और मेहनत खिड़कियों को चमकाने में लगती है. बाहरी धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बारिश के पानी के कारण खिड़कियों के शीशे धुंधले पड़ जाते हैं और उनके कोनों और ग्रिल में काली गंदगी जमा हो जाती है. कई बार इन्हें साधारण कपड़े या बाजार के क्लीनर से साफ करने के बाद भी वो पुरानी चमक और आर-पार दिखने वाली सफाई वापस नहीं आती् बल्कि शीशों पर लकीरें अलग से बन जाती हैं और हाथ थक जाते हैं.

अगर आपके घर की खिड़कियां भी महीनों पुरानी गंदगी के कारण अपनी चमक खो चुकी हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. महंगे केमिकल वाले लिक्विड और घंटों की घिसाई के बिना भी खिड़कियों को शीशे की तरह चमकाया जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे जादुई और बेहद आसान हैक्स बताएंगे जिससे आपकी खिड़कियां और उनके कांच न सिर्फ चमक उठेंगे बल्कि उनका कोना-कोना पूरी तरह नए जैसा हो जाएगा.

बिना रगड़े खिड़कियां चमकाने की ट्रिक्स गंदी और काली खिड़कियों को आसानी से साफ करने के लिए आप इन असरदार और आसान तरीकों को अपना सकते हैं.

सफेद सिरका और पानी का स्प्रे: एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और गुनगुना पानी मिलाएं. इसे खिड़की के कांच और ग्रिल पर अच्छी तरह स्प्रे करें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. सिरके का एसिड गंदगी और खारे पानी के निशानों को बिना रगड़े ढीला कर देता है. इसके बाद एक साफ कपड़े से पोंछ लें.

अखबार का इस्तेमाल : खिड़की के कांच को कपड़े से पोंछने के बजाय अखबार को मोड़कर बॉल जैसी बना लें, उसे हल्का सा गीला करें और शीशे पर रगड़ें. अखबार की स्याही और कागज का टेक्सचर शीशे पर मौजूद हर तरह के धुंधलेपन को सोख लेता है और कांच बिना किसी लकीर के शीशे की तरह चमक उठता है.

बेकिंग सोडा और डिश सोप: खिड़की के चैनल या कोनों में जहां हाथ नहीं पहुंचता, वहां थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से लिक्विड डिश सोप की कुछ बूंदें डालें. 10 मिनट बाद एक पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से घुमाएं, जमी हुई काली मैल अपने आप बाहर निकल आएगी. इसके बाद गीले कपड़े से पोंछ दें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे