हाथ थामा, फोटो सेशन में जुगलबंदी और समिट में भी अगल-बगल बैठे दिखे मोदी-ट्रंप

राजनीति

हाथ थामा, फोटो सेशन में जुगलबंदी और समिट में भी अगल-बगल बैठे दिखे मोदी-ट्रंप

17 जून 2026 को 09:54 am बजे
हाथ थामा, फोटो सेशन में जुगलबंदी और समिट में भी अगल-बगल बैठे दिखे मोदी-ट्रंप

जी7 समिट से पीएम मोदी और ट्रंप की गर्मजोशी से भरी तस्वीरें सामने आ रही हैं. सम्मेलन के दौरान दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 

दोनों नेताओं के बीच पहले अनौपचारिक मुलाकात में गहरी जुगलबंदी देखी गई, जो बाद में समिट हॉल के भीतर भी साफ तौर पर नजर आई.

पीएम मोदी और ट्रंप करीब 15 महीने बाद एक-दूसरे से मिले हैं. आखिरी बार दोनों नेता पिछले साल फरवरी में मिले थे.

जब पीएम मोदी समिट हॉल में दाखिल हुए थे, तो ट्रंप पहले से राउंड टेबल पर मौजूद थे. पीएम मोदी के करीब आते ही उन्होंने कुर्सी से उठकर उनसे हाथ मिलाया और उनका अभिवादन किया.

जब समिट शुरू हुआ, तो बैठक हॉल के अंदर ट्रंप और पीएम मोदी को राउंड टेबल पर अगल-बगल की कुर्सियों पर बैठे देखा गया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच किसी गंभीर मुद्दे पर काफी देर तक चर्चा भी हुई. 

ग्रुप फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप का हाथ थामकर उन्हें स्टेज पर चढ़ने में मदद की. इस दौरान वो एक-दूसरे का हाथ थामकर से बातचीत करते दिखाई दिए.

फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप एक साथ खड़े नजर आए. दोनों नेताओं को बातचीत करते भी देखा गया.  

बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप आज फ्रांस में एक द्विपक्षीय वार्ता करने जा रहे हैं. वैश्विक स्तर पर चल रहे मौजूदा तनाव और व्यापारिक चुनौतियों को देखते हुए इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे