iPhone इस तारीख से हो जाएंगे कबाड़! WhatsApp बंद
iPhone इस तारीख से हो जाएंगे कबाड़! WhatsApp बंद

Apple WWDC 2026 के साथ कंपनी ने कई बड़े ऐलान किए हैं, जिसके तहत यूजर्स को न्यू iOS 27, न्यू सिरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगी. iPhone की चर्चा के बीच एक जरूरी जानकारी दे देते हैं. (Photo: Unsplash)
लाखों पुराने iPhone से WhatsApp अपना सपोर्ट हटाने जा रहा है, जिसकी जानकारी खुद मैसेजिंग ऐप ने अपने ऑफिशियल FAQ पेज पर दी है. तारीख की भी जानकारी दी है. (Photo: Unsplash)
जानकारी के मुताबिक, वॉट्सऐप मौजूदा समय में iPhone के ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 51.1 और उसके बाद लॉन्च हुए आईओएस वर्जन को सपोर्ट करता है. मगर नवंबर से नियम बदलने जा रहा है. (Photo: Unsplash)
वॉट्सऐप का सपोर्ट 30 नवंबर 2026 से सिर्फ iOS 15.5 या उसके बाद लॉन्च होने वाले iOS वर्जन को ही मिलेगा. जिन यूजर्स के पास लेटेस्ट iOS का सपोर्ट उपलब्ध है, वे उसके साथ अपडेट कर लें. (Photo: Unsplash)
iOS 15.5 का सपोर्ट iPhone 6 और 6 प्लस या उससे पुराने वर्जन को नहीं मिलता है. इसकी वजह से नवंबर से आईफोन 6 और उससे पुराने हैंडसेट से सपोर्ट हटाया जाएगा. (Photo: Unsplash)
पुराना iPhone आपके पास है, तो उसकी सेटिंग्स में जाकर खुद चेक कर सकते हैं कि कौन से iOS पर काम करता है. इसके लिए iPhone की सेटिंग्स में जाएं, वहां सर्च बार में iOS वर्जन टाइप करें, उसके बाद स्क्रीन पर नजर आ जाएगा कि आपका हैंडसेट किस iOS पर काम कर रहा है. (Photo: Apple)
iPhone की सेटिंग्स में जाकर खुद भी चेक कर सकते हैं कि कोई लेटेस्ट उपलब्ध है या नहीं. चेक करने के लिए iPhone की सेटिंग्स में जाएं और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें. यहां लेटेस्ट अवेलेबल iOS की जानकारी मिल जाएगी. (Photo: Apple)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें