भारत-PAK के बीच आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

खेल

भारत-PAK के बीच आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

14 जून 2026 को 07:00 am बजे
भारत-PAK के बीच आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

INDW vs PAKW: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करने जा रही है. रविवार (14 जून) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाला भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है.

भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसे पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का सामना करना है.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम वॉर्म-अप मैचों में मिले-जुले प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी. भारत ने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मैच में उसे 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय टीम अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है. उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था, जब टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी. ऐसे में इस बार टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Only 1⃣ more sleep until our #T20WorldCup opener 🇮🇳 Send in your wishes for the #WomenInBlue ✍️💙#TeamIndia pic.twitter.com/RwdlucqwnE

दूसरी ओर पाकिस्तान भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दबाव और रोमांच हमेशा अलग होता है, ऐसे में फैन्स को एक हाई-वोल्टेज मैच की उम्मीद रहेगी.

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने का अनुमान है और धूप खिली रहेगी.

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है, जहां पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारतीय टीम का पूरी तरह दबदबा रहा है.

यह भी पढ़ें: बस 4 द‍िन और... वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भ‍िड़ेगी टीम इंड‍िया, देखें टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल

दोनों टीमें आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की. वहीं पाकिस्तान ने दो मुकाबले जीते.

भारत का लीग स्टेज में शेड्यूल:14 जून: पाकिस्तान, एजबेस्टन (बर्मिंघम): शाम 7:00 बजे IST17 जून: नीदरलैंड, हेडिंग्ले (लीड्स): शाम 7:00 बजे IST21 जून: दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर): शाम 7:00 बजे IST25 जून: बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर): शाम 7:00 बजे IST28 जून: ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स (लंदन): शाम 7:00 बजे IST

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, इमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे