UK-India FTA 15 जुलाई से, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक ये चीजें होंगी सस्ती

टेक्नोलॉजी

UK-India FTA 15 जुलाई से, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक ये चीजें होंगी सस्ती

18 जून 2026 को 08:40 am बजे
UK-India FTA 15 जुलाई से, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक ये चीजें होंगी सस्ती

भारत और ब्रिटेन ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (UK-India FTS) लागू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है. अगले महीने 15 जुलाई से ये प्रभावी हो जाएगा. एफटीए लागू होने के साथ ही आयात-निर्यात किए जाने वाले सामनों पर भारी टैरिफ कटौती (Tariff Cut) भी देखने को मिलेंगे.

समझौते के तहत भारत में व्हिस्की पर लगने वाला टैरिफ (Whisky Tariffs) 150% से घटकर सिर्फ 40% हो जाएगा. इसके साथ ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि लॉन्गटर्म में इस करार से द्विपक्षीय व्यापार में प्रति वर्ष 25.5 अरब पाउंड की बढ़ोतरी होगी. दोनों देशों ने इस एफटीए का ऐलान करते हुए कहा कि द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के लिए ये एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

ब्रिटिश इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट US Govt की ओर से कहा गया है कि भारत-ब्रिटेन के व्यवसायों को अब समझौते को लागू करने की तैयारी के लिए 28 दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद वे नई शर्तों के तहत व्यापार कर सकेंगे. ब्रिटिश अनुमानों के अनुसार, इस समझौते से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था (UK Economy) में 4.8 अरब पाउंड का इजाफा होगा और वास्तविक वेतन में 2.2 अरब पाउंड की वृद्धि देखने को मिलेगी. लंदन इस समझौते को भारत द्वारा अब तक लागू किया गया सबसे बड़ा व्यापक व्यापार समझौता बता रहा है.

PM मोदी बोले- 2047 के लक्ष्य में अहम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि India-UK संबंधों के लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. मुझे बेहद खुशी है कि व्यापार समझौता 15 जुलाई 2026 से लागू होगा. यह समझौता हमारे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगा. इससे किसानों, श्रमिकों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स के लिए अनेक अवसर खुलेंगे और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में बड़ा योगदान मिलेगा.

स्कॉच-व्हिस्की समेत ये चीजें होंगी सस्ती UK-India FTA लागू होने के बाद जो चीजें सस्ती होंगी. उनमें सबसे ज्यादा लाभ ब्रिटेन के स्कॉच व्हिस्की बिजनेस को होने वाला है. भारत ने व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 40% करने पर सहमति जताई है. इसके अलावा कोटा व्यवस्था के तहत ऑटोमोबाइल पर टैरिफ भी 100% से घटाकर सिर्फ 10% कर दिया जाएगा. ब्यूटी प्रोडक्ट्स समेत कई अन्य उत्पादों पर लगने वाले 22% तक के टैरिफ को या तो एफटीए के तहत तत्काल या फिर 10 वर्षों तक की अवधि में खत्म कर दिया जाएगा.

वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन भारतीय निर्यात पर Tariff Cut या इसे कम करेगा. इनमें कपड़े, जूते और कुछ फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं. इस कदम से उपभोक्ताओं के लिए कीमतें कम होंगी और उन्हें अधिक विकल्प मिलेंगे.

ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मामलों के राज्य सचिव पीटर काइल ने कहा कि हम भारत के साथ अपने ऐतिहासिक व्यापार समझौते को जितनी जल्दी हो सके लागू कर रहे हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि व्यवसायों और आम जनता को इसका लाभ तुरंत मिले, जिसमें अकेले पहले वर्ष के भीतर ही 400 मिलियन पाउंड के टैरिफ में कटौती शामिल है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे