ऑफिस का अजीब नियम Viral, 1 मिनट ज्यादा लंच करने पर 1 घंटा फ्री में काम करने की सजा

व्यापार

ऑफिस का अजीब नियम Viral, 1 मिनट ज्यादा लंच करने पर 1 घंटा फ्री में काम करने की सजा

23 जून 2026 को 07:00 am बजे
ऑफिस का अजीब नियम Viral, 1 मिनट ज्यादा लंच करने पर 1 घंटा फ्री में काम करने की सजा
ऑफिस का अजीब नियम Viral, 1 मिनट ज्यादा लंच करने पर 1 घंटा फ्री में काम करने की सजा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कंपनी का नोटिस
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक कंपनी का नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है. इस नोटिस में कर्मचारियों के लिए ऐसा नियम बताया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. दावा किया जा रहा है कि अगर कोई कर्मचारी 30 मिनट से ज्यादा लंच ब्रेक लेता है, तो उसे उसके बदले शाम को अतिरिक्त समय तक बिना वेतन के काम करना होगा.

जानें क्या लिखा है नोटिस में?

वायरल हो रहे नोटिस के अनुसार, कर्मचारियों को सिर्फ 30 मिनट का लंच ब्रेक दिया गया है. नियम में कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी लंच में तय समय से एक मिनट भी ज्यादा लगाता है, तो उसे शाम 6 बजे के बाद एक घंटा अतिरिक्त काम करना होगा. इसके अलावा, अगर किसी कर्मचारी का लंच ब्रेक 31 मिनट का हो जाता है, तो वह शाम 6 बजे घर नहीं जा सकेगा. उसे 7 बजे तक ऑफिस में रुककर काम करना होगा. नोटिस के आखिर में सिर्फ दो शब्द लिखे गए हैं- 'Eat Faster' यानी 'जल्दी खाओ'.

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' @NalinisKitchen पर शेयर की गई है. पोस्ट के कैप्शन में 'If your management writes policies like this, don't be surprised when your best employees write resignation emails' लिखा गया है. देखते ही देखते इस पोस्ट को लाखों लोगों ने देख लिया और इस पर अब बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने इस नियम को कर्मचारियों के साथ इनजस्टिस बताया. एक यूजर ने लिखा, 'I worked for a company where being just 1 minute late would result in a 30 minute salary deduction'. वहीं एक अन्य कर्मचारी ने लिखा कि अगर कर्मचारी एक मिनट ज्यादा काम करे तो कंपनी को भी एक घंटे का अतिरिक्त वेतन देना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार कंपनी की कार्य संस्कृति पर सवाल खड़ा करता है.

कुछ लोगों ने किया समर्थन

हालांकि, कुछ लोग इस नियम के पक्ष में भी नजर आए। उनका कहना है कि कर्मचारियों को तय समय के अनुसार ही काम करना चाहिए और लंबे लंच ब्रेक से कंपनी का नुकसान होता है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह नोटिस किस कंपनी का है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर वर्कप्लेस के रूल्स और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'

ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Workplace Drama, Lunch Break
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।