10 साल के डूबते बच्चे को 16 साल के लड़के ने जान पर खेलकर बचाया, ट्रंप भी हुए फैन- VIDEO

खेल

10 साल के डूबते बच्चे को 16 साल के लड़के ने जान पर खेलकर बचाया, ट्रंप भी हुए फैन- VIDEO

29 जुलाई 2026 को 08:54 am बजे
10 साल के डूबते बच्चे को 16 साल के लड़के ने जान पर खेलकर बचाया, ट्रंप भी हुए फैन- VIDEO
10 साल के डूबते बच्चे को 16 साल के लड़के ने जान पर खेलकर बचाया, ट्रंप भी हुए फैन- VIDEO
10 साल के डूबते बच्चे को 16 साल के लड़के ने जान पर खेलकर बचाया (फोटो- सोशल मीडिया)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में समुद्री तट पर समंदर के खतरनाक लहरों में डूबते 10 साल के एक बच्चे की जान बचाने वाले 16 साल के लाइफगार्ड की बहादुरी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान खींच लिया है. ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह इस किशोर को व्हाइट हाउस बुलाएंगे. इस लाइफगार्ड की पहचान 16 साल के हाई स्कूल छात्र राइडर विलियम्स के रूप में हुई है. पिछले वीकेंड उसने अपनी जान जोखिम में डालकर 10 साल के एक बच्चे को बचाया. यह बच्चा कैलिफोर्निया के सांता क्रूज में सीब्राइट बीच पर अचानक आई तेज और खतरनाक लहरों की वजह से समुद्र के अंदर खिंचता जा रहा था. यह बीच सैन फ्रांसिस्को से करीब 60 मील (लगभग 100 किलोमीटर) दूर है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हम इस बहादुर नौजवान और उसके परिवार को, और शायद उस बच्चे को भी जिसकी उसने जान बचाई, व्हाइट हाउस बुलाएंगे. उसे एक बड़ा नागरिक सम्मान दिया जाएगा. वह बहुत बहादुर है और इसका हकदार है."

वीडियो में कैद 16 साल के लाइफगार्ड की बहादुरी

इस रेस्क्यू का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति स्कॉट वेंडर डसेन ने रिकॉर्ड किया. उन्होंने केएनटीवी-टीवी से कहा, "शुरुआत में लहरें नॉर्मल थीं. लेकिन फिर एक पल में सब कुछ बदल गया. बहुत से लोग संभल ही नहीं पाए. दुर्भाग्य से यह बच्चा तेज लहरों में बह गया. खुशी की बात है कि आखिर में सब ठीक हो गया."

वीडियो में दिखता है कि जैसे ही 16 साल के इस लाइफगार्ड ने बच्चे को मुश्किल में देखा, वह तुरंत समुद्र में दौड़कर कूद गया. बच्चे तक पहुंचने के बाद उसने उसे कसकर पकड़ लिया और सामने से आ रही बड़ी लहर के अंदर गोता लगा दिया. उस समय बच्चा लगभग बेहोश हो रहा था और उसका शरीर ढीला पड़ने लगा था. लाइफगार्ड बच्चे को किनारे तक लाने की पूरी कोशिश कर रहा था. इस दौरान कई बड़े लोग भी मदद के लिए पानी में उतरे, लेकिन तेज लहरों ने उन्हें पीछे धकेल दिया और उन्हें वापस लौटना पड़ा.

आखिरकार लाइफगार्ड और उसके एक साथी ने मिलकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कैलिफोर्निया स्टेट पार्क्स ने ईमेल में बताया कि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई. डॉक्टरों की जांच के बाद उसे उसके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया.

कैलिफोर्निया स्टेट पार्क्स इस बीच पर लाइफगार्ड तैनात करता है. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार उसने बताया कि शनिवार दोपहर लाइफगार्ड ने देखा कि एक तेज लहर ने बच्चे को गिरा दिया. इसके बाद बच्चा करीब 14 मीटर तक समुद्र के अंदर बह गया. तभी लाइफगार्ड उसके पास पहुंचा. एजेंसी ने कहा, "हमारे स्टेट पार्क के लाइफगार्ड हर दिन लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं. उनकी मेहनत और बहादुरी कभी नजरअंदाज नहीं होती. वे अपने इलाके, पूरे कैलिफोर्निया और देश के लिए सच्चे हीरो हैं." 

एजेंसी ने यह भी बताया कि सांता क्रूज डिस्ट्रिक्ट के लाइफगार्ड्स ने उसी वीकेंड तेज लहरों से 34 लोगों की जान बचाई.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री पर बैन, ट्रंप को हैकिंग का डर या चीन पर भरोसा नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US News, Viral Video, California
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।