देश की सबसे ताकतवर महिलाएं कौन?: 117 वुमन लीडर्स के पास 39 लाख करोड़, 84% ने खुद के दम पर बनाया साम्राज्य
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राष्ट्रीय समाचार
देश की सबसे ताकतवर महिलाएं कौन?: 117 वुमन लीडर्स के पास 39 लाख करोड़, 84% ने खुद के दम पर बनाया साम्राज्य
31 जुलाई 2026 को 05:36 am बजे
{"_id":"6a6be1df60b9a3fb4409ee64","slug":"hurun-india-women-leaders-2026-117-women-own-rs-39-lakh-crore-wealth-84-are-self-made-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे ताकतवर महिलाएं कौन?: 117 वुमन लीडर्स के पास 39 लाख करोड़, 84% ने खुद के दम पर बनाया साम्राज्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश की सबसे ताकतवर महिलाएं कौन?: 117 वुमन लीडर्स के पास 39 लाख करोड़, 84% ने खुद के दम पर बनाया साम्राज्य
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:36 AM IST
सार
भारत की महिलाएं अब सिर्फ नेतृत्व ही नहीं, बल्कि संपत्ति और सफलता के नए मानक भी तय कर रही हैं। एक रिपोर्ट में 117 प्रभावशाली महिलाओं की कुल संपत्ति 39 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। रिपोर्ट में और क्या?
देश की प्रभावशाली महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala Graphics
देश में प्रभावशाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक साल में इनकी संख्या 21 फीसदी बढ़कर 117 पहुंच गई है, जिनके पास कुल 39 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह फिनलैंड की जीडीपी से भी अधिक है, जिसका आकार करीब 32 लाख करोड़ रुपये है। खास बात है कि इन महिलाओं में से लगभग 84 फीसदी (98) ने अपने दम (सेल्फ मेड) पर यह मुकाम हासिल किया है, जो विरासत में संपत्ति पाने वाली महिलाओं की तुलना में पांच गुना से अधिक है।
कौन सबसे युवा और सबसे उम्रदराज?
बृहस्पतिवार को जारी 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स सूची में 12 श्रेणियों को शामिल किया गया है। इसमें किरण मजूमदार शॉ और रोशनी नाडर मल्होत्रा जैसी दिग्गज उद्यमियों के साथ खेल, कंटेंट क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स समेत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं भी हैं। पैरा तीरंदाज शीतल देवी (19) सूची में सबसे युवा प्रभावशाली महिला हैं, जबकि दिग्गज उद्यमी रजनी बेक्टर (86) सबसे उम्रदराज हैं।
12 श्रेणियों में कौन-कौन रहीं अव्वल?
नाम
श्रेणी
मीना बिंद्रा
फैशन-लाइफस्टाइल
तुषारा शंकर
सोशल चेंज मेकर
रजनी बेक्टर
हर्टलैंड फाउंडर
वैशाली निगम सिन्हा
न्यू इकॉनमी
सुनीता एवं प्रीथा रेड्डी
वेटरंस
अवनि लेखरा
पैरालंपिक मेडलिस्ट
सुधा मूर्ति
लेखक
अनन्या बिरला
इंफ्लुएंसर्स
फे डिसूजा
स्वतंत्र पत्रकार
कनिका गुप्ता शोरी
स्टार्टअप फाउंडर
रोशनी नादर मल्होत्रा
वेल्थ मल्टीप्लायर
प्रिया नायर
पेशेवर सीईओ
रिपोर्ट की अन्य बड़ी बातें क्या रहीं?
बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ के सर्वाधिक 10 लाख से अधिक लिंक्डइन फॉलोअर्स।
33 महिलाओं ने करियर के लिए एक से दूसरे राज्य का रुख किया। दो महिलाएं विदेश गईं।
एचसीएलटेक की रोशनी नादर मल्होत्रा वेल्थ मल्टीप्लायर्स श्रेणी में सबसे ऊपर हैं। उनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है।
किन शहरों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिलाएं हैं?
मुंबई 26 प्रभावशाली महिलाओं के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर दिल्ली की 21 महिलाओं ने सूची में जगह बनाई है। बंगलूरू (16) तीसरे, गुरुग्राम (6) चौथे और पुणे (5) पांचवें स्थान पर है। हालांकि, 2025 के मुकाबले मुंबई की प्रभावशाली महिलाओं की संख्या 12 घटी है, जबकि दिल्ली में 8 बढ़ी है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें