रामायण का ये मुस्लिम एक्टर 11 रोल निभाकर भी रह गया गुमनाम

मनोरंजन

रामायण का ये मुस्लिम एक्टर 11 रोल निभाकर भी रह गया गुमनाम

28 जुलाई 2026 को 07:00 am बजे
रामायण का ये मुस्लिम एक्टर 11 रोल निभाकर भी रह गया गुमनाम

रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी भारतीय टीवी इतिहास के सबसे आइकॉनिक शोज में गिनी जाती है. साल 1987 में जब ये सीरियल टीवी पर आता था, तो सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था. लोग अपने सारे काम छोड़कर भगवान राम की कहानी देखने बैठ जाते थे.

इस शो ने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी जैसे कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'रामायण' में एक मुस्लिम एक्टर ने अकेले 11 अलग-अलग किरदार निभाए थे, फिर भी उन्हें इंडस्ट्री में वो पहचान और काम नहीं मिला जिसके वो हकदार थे.

हम बात कर रहे हैं असलम खान की. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी एक्टर बनने का सपना नहीं देखा था. वह प्राइवेट नौकरी की तलाश में थे. तभी उनके एक दोस्त ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया से परिचित कराया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'विक्रम और बेताल' से की, जिसमें अरुण गोविल मुख्य भूमिका में थे.

असलम खान ने बताया कि समुद्र देव का किरदार पहले किसी और एक्टर को दिया गया था. लेकिन शूटिंग से ठीक पहले उस कलाकार ने काम करने से मना कर दिया. ऐसे में असलम खान को बैकअप के तौर पर बुलाया गया और उन्हें यह रोल मिल गया. उनकी एक्टिंग को इतना पसंद किया गया कि बाद में उन्हें एक नहीं, बल्कि कई और किरदार निभाने का मौका मिला.

असलम खान ने समुद्र देव के अलावा संत एकनाथ, संत तुकाराम, निषादराज के सेनापति, सुग्रीव के जासूस समेत कुल 11 अलग-अलग किरदार निभाए. इसके बाद उन्होंने रामानंद सागर के 'श्रीकृष्ण' में भी काम किया, जहां उन्होंने एक राक्षसी का रोल निभाया. यही नहीं, 'अलिफ लैला' में भी वह कई अलग-अलग किरदारों में नजर आए. कभी डाकू बने तो कभी जिन्न.

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय शो का बजट सीमित था. आर्थिक वजहों से कई जूनियर कलाकारों को अलग-अलग मेकअप और गेटअप देकर बार-बार इस्तेमाल किया जाता था. इसी वजह से असलम खान को भी कई भूमिकाएं निभानी पड़ीं.

'रामायण' और दूसरे हिट शोज में काम करने के बावजूद असलम खान का करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया. उन्होंने 'अलिफ लैला', 'श्रीकृष्ण', 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'मशाल' और 'हवाएं' जैसे कई धारावाहिकों में काम किया, लेकिन धीरे-धीरे काम मिलना कम हो गया. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में उन्हें लगातार काम नहीं मिल रहा था. आखिरकार साल 2002 में उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टिंग छोड़ने के बाद असलम खान ने अपना बिजनेस शुरू किया. फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के झांसी में एक मार्केटिंग फर्म से जुड़े हुए हैं और वहीं काम करके अपना परिवार चला रहे हैं. उनका एक बेटा और एक बेटी है, जो अब बड़े हो चुके हैं.

कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब 'रामायण' का दोबारा प्रसारण हुआ, तब असलम खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए. सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके 11 अलग-अलग किरदारों को पहचानते हुए कई मीम्स और पोस्ट शेयर किए. तब नई पीढ़ी को भी पता चला कि 'रामायण' में इतने सारे किरदार निभाने वाला कलाकार एक ही शख्स था.

आज भी असलम खान की कहानी इस बात का उदाहरण है कि कभी-कभी प्रतिभा और मेहनत के बावजूद हर कलाकार को सफलता नहीं मिल पाती, लेकिन उनके निभाए किरदार दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहते हैं.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे