राजीव चौक, मंडी हाउस... दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद

राष्ट्रीय समाचार

राजीव चौक, मंडी हाउस... दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद

24 जुलाई 2026 को 05:24 am बजे
राजीव चौक, मंडी हाउस... दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा है. इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि आज भी कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. ये स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. वहीं, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Service Update Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (24th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat. 1. Lok Kalyan Marg 2. Rajiv Chowk 3.…

बता दें, गुरुवार को भी सेंट्रल दिल्ली यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. पुलिस की ओर से कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग किए जाने के बाद और 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा.

यात्रियों ने बताया कि मेट्रो बंद होने के चलते उनके सफर में कम से कम 40 से 45 मिनट अधिक लग गए. शाम के समय दफ्तरों की छुट्टी के बाद स्थिति और बिगड़ गई थी. बसों में भारी भीड़ देखने को मिली, सार्वजनिक परिवहन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक और लंबे रास्तों का प्रयोग करना पड़ा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे