सीतामढ़ी में गोलियों की गूंज: 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की हत्या

राष्ट्रीय समाचार

सीतामढ़ी में गोलियों की गूंज: 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की हत्या

26 जुलाई 2026 को 12:07 pm बजे
सीतामढ़ी में गोलियों की गूंज: 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की हत्या

सीतामढ़ी में दिनभर के बवाल के बाद धारा 144 लागू कर दी गई. इसके बावजूद शाम होते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक सवार बदमाशों ने कुख्यात इनामी राकेश राय के भाई दिनेश राय की हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. अब इस हत्याकांड के पीछे पुरानी दुश्मनी, गैंगवार या किसी और वजह का एंगल है? पुलिस इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही है. बाजार में मौजूद लोगों ने घायल को ठेले पर लादकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने 6 से 8 राउंड फायरिंग की. घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और परिजन अस्पताल पहुंच गए. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को पोस्टमार्टम कराने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. शनिवार की रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, उधर मृतक की पत्नी पूनम कुमारी ने पिछले दिनों हुए चर्चित पिट्ठू खान हत्याकांड से इस मामले को जोड़ते हुए हत्या का संदेह जताया.

यह भी पढ़ें: मेंटल हॉस्पिटल में कत्ल के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, साथी मरीज ने सिर और चेहरे पर किए ताबड़तोड़ वार

कुछ महीने पहले राकेश राय ने पिट्ठू खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी. परिजनों का कहना है कि इसी के बाद से भाई के बदले भाई की हत्या की धमकी मिल रही थी. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं एसपी अमित रंजन ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.

मृतक का भाई कुख्यात 25000 का इनामी और चर्चित पिट्ठू खान हत्याकांड का आरोपी भी है. साथ ही जमीन का भी कारोबार करने की बात सामने आई है. पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है. अब सवाल है कि क्या यह पुरानी दुश्मनी का बदला है? क्या यह गैंगवार का नया अध्याय है?  फिर हत्या के पीछे कोई दूसरी वजह है? इन सवालों के जवाब अभी जांच के दायरे में हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे