चॉल में बीता बचपन, 26 की एक्ट्रेस बनी करोड़ों की मालकिन

मनोरंजन

चॉल में बीता बचपन, 26 की एक्ट्रेस बनी करोड़ों की मालकिन

31 जुलाई 2026 को 09:00 am बजे
चॉल में बीता बचपन, 26 की एक्ट्रेस बनी करोड़ों की मालकिन

ज्यादातर कलाकार अपने सपने पूरे करने के लिए इंडस्ट्री में आते हैं, लेकिन महिमा मकवाना ने इसमें कदम अपने परिवार की मदद करने के लिए रखा था. इन दिनों वो अपनी न्यू सीरीज मुसाफिर कैफे के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. महिमा ओटीटी, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं. पर महिमा अपनी मर्जी से एक्ट्रेस नहीं बनीं, बल्कि हालातों ने उन्हें एक्टिंग करने के लिए मजबूर किया. 

2021 में रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बात करते हुए महिमा ने बताया था- मैं सिर्फ 5 महीने की थी जब मेरे पापा का निधन हो गया. उस समय मेरी मां एक NGO में काम करती थीं. मेरे भाई की उम्र 9 साल थी. मेरी मां हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन बन नहीं पाईं. इसलिए उन्होंने मुझे एक्टिंग की तरफ धकेला.

उन्होंने बताया- मैं 9 साल की उम्र से ऑडिशन देने लगी थी. मैं अपनी मां से कहती थी कि मुझे एक्टिंग नहीं करनी. मुझे इस दुनिया की समझ ही नहीं थी. मैं स्कूल का आधा दिन पढ़कर बस से ऑडिशन देने जाती और बहुत थककर लौटती, लेकिन मां मुझे लगातार आगे बढ़ाती रहीं.   

महिमा ने कहा कि इस इंडस्ट्री में आने की सबसे बड़ी वजह यही थी कि मैं अपने परिवार का सहारा बनना चाहती थी. इस जिम्मेदारी ने उनका बचपन छीन लिया. महिमा कहती हैं कि उन्होंने स्कूल और कॉलेज की जिंदगी वैसे नहीं जी जैसी दूसरे बच्चे जीते हैं. घर में कमाने वाला और कोई नहीं था. हम चॉल में रहते थे. यहां तक कि समाज-रिश्तेदार भी, हमें नीची नजर से देखते थे. 

एक्ट्रेस ने बताया कि एक दिन मां ने कहा कि उनके इस दुनिया से जाने से पहले उनकी ख्वाहिश है कि उनके पास अपना घर हो. महिमा को 2012 में Zee TV के शो सपने सुहाने लड़कपन के से बड़ी पहचान मिली. उस समय वो सिर्फ 13 साल की थीं. शो की सफलता ने कुछ ही समय में उनके परिवार की आर्थिक हालत बदल दी. 

महिमा ने कहा कि उसके बाद मैंने अपना पहला घर खरीदा. मैं सिर्फ 14 साल की थी. मैंने मीरा रोड में घर लिया और अपनी पहली कार भी खरीदी. मैंने अपनी जिंदगी के सुनहरे दिन, यानी स्कूल, खो दिए. मैं सिर्फ एग्जाम देने के लिए स्कूल जाती थी. इस दौरान मैं बहुत जल्दी बड़ी हो गई.  

टीवी में लीड बनने से पहले महिमा कई साल तक चाइल्ड आर्टिस्ट और जूनियर एक्टर के तौर पर काम करती रहीं. उन शुरुआती दिनों में उन्हें कई बार निराशा मिली. उन्होंने बताया कि चाइल्ड आर्टिस्ट्स को अक्सर कम पैसे दिए जाते थे. कई बार जो रकम बताई जाती थी, उसका सिर्फ छोटा हिस्सा ही मिलता था. 

बालिका वधू के सेट पर महिमा ने अपमान भी झेला. उन्होंने बताया कि एक डायलॉग के दौरान डायरेक्टर ने उनसे कहा कि अगर तुम्हें एक्टिंग नहीं आती, तो तुम यहां क्यों हो. महिमा के रास्ते में मुश्किलें आती रहीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. वो काम करती रहीं. 

14 साल की उम्र में पहला घर खरीदने के करीब एक दशक बाद महिमा ने एक और सपना पूरा किया. पिछले साल उन्होंने अपने दूसरे मुंबई घर की झलक दिखाई, जहां वह अपनी मां के साथ रहती हैं. पिता का साया ना होने के बावजूद आज उनके पास घर, गाड़ी और पैसा सब है. वो सिर्फ 26 साल की उम्र में. इसके लिए उनकी जितनी तारीफ हो कम है.  All Photos: Instagram @mahima_makwana

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे