छोले का पानी न फेंकें! 2 चीजों से बनाएं एगलेस व्हिप्ड क्रीम

राजनीति

छोले का पानी न फेंकें! 2 चीजों से बनाएं एगलेस व्हिप्ड क्रीम

07 जुलाई 2026 को 09:25 am बजे
छोले का पानी न फेंकें! 2 चीजों से बनाएं एगलेस व्हिप्ड क्रीम

घर पर जब भी कुछ स्पेशल खाने का मन करता है, कोई मेहमान आने वाला होता है या फिर कोई पार्टी होती है, तो अक्सर छोले बनाए जाते हैं. छोले खाने में स्वादिष्ट लगते हैं. छोले बनाने के लिए पहले इन्हें उबाला जाता है. लेकिन अक्सर घर में छोले उबालने के बाद उनका पानी बेकार समझकर सिंक में बहा दिया जाता है. आपके घर में भी ऐसा ही होता होगा, है ना? अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो ये आपकी बहुत बड़ी भूल है. आपको जानकर हैरानी होगी कि छोले उबालने के बाद बचा यही पानी आपकी रसोई का एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिससे घर पर ही हल्की, फूली-फूली और एगलेस व्हिप्ड क्रीम तैयार की जा सकती है? सोशल मीडिया पर इन दिनों ये हैक बहुत वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि छोले के पानी में सिर्फ दो चीजें मिलाकर और एक मिनट तक व्हिस्क करके बेकरी जैसी क्रीम बनाई जा सकती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.क्या है छोले के पानी का कमाल? छोले उबालने के बाद जो गाढ़ा पानी बचता है, उसे एक्वाफाबा (Aquafaba) कहा जाता है. इसमें मौजूद नेचुरल प्रोटीन और स्टार्च इसे व्हिप करने पर झागदार और लाइट बना देते हैं. यही वजह है कि इसे एगलेस रेसिपीज में अंडे के सफेद हिस्से के ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.घर पर छोले के पानी से बनाएं एगलेस बेकरी क्रीमइंग्रेडिएंट्स:

टिप: एक मिनट में पूरी तरह बाजार जैसी क्रीम बनना हर बार मुमकिन नहीं होता है. अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट अच्छा आए तो उसके लिए इलेक्ट्रिक बीटर का इस्तेमाल करें.

किन चीजों में कर सकते हैं इस्तेमाल? तैयार व्हिप्ड क्रीम का इस्तेमाल आप कई तरह की मिठाइयों में कर सकते हैं, जैसे:

टिप: तैयार क्रीम को तुरंत इस्तेमाल करना बेहतर रहता है, क्योंकि ये डेयरी वाली व्हिपिंग क्रीम जितनी लंबे समय तक स्टेबल नहीं रहती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे