जोरों पर इस स्टेशन का काम, 320 किमी की रफ्तार से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

टेक्नोलॉजी

जोरों पर इस स्टेशन का काम, 320 किमी की रफ्तार से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

29 जुलाई 2026 को 08:01 am बजे
जोरों पर इस स्टेशन का काम, 320 किमी की रफ्तार से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

देश की पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) पटरियों पर दौड़ने वाली है. Bullet Train Project का पहला चरण अगले साल 15 अगस्त 2027 से शुरू होगा. इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, तो वहीं रेलवे ट्रैक और स्टेशनों को पूरा करने का काम भी तेज गति से किया जा रहा है. रेलवे की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशन की कुछ तस्वीरों शेयर की गई हैं. (Photo: Reuters)

508 किलोमीटर का रेल कॉरिडोर देश में पहली बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे पूरे रेल कॉरिडॉर को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा. इसका पहला चरण 15 अगस्त 2027 से शुरू होगा. ट्रैक को पूरा करने का काम रॉकेट की रफ्तार से चल रहा है और भारतीय रेलवे की ओर से लगातार इसे लेकर अपडेट शेयर किए जा रहे हैं. (File Photo: ITG)

बाहर से ऐसा है भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशन मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने सोशल मीडिया पर गुजरात के भरूच में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वहां चल रहे काम के साथ ही स्टेशन की डिजाइन और लुक की झलक देखने को मिलती है. ये भरूच के दाहेज बाईपास रोड पर बनाया जा रहा है. स्टेशन का बाहरी स्वरूप दिखाने के साथ ही रेलवे ने पोस्ट में पूरे रूट की जानकारी भी शेयर की है. (Photo:X/RailwayMinistry)

स्टेशन पर तेज निर्माण की दिखी झलक  भरूच Bullet Train Station की जो तस्वीरें रेलवे की ओर से शेयर की गई हैं, उनमें स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म, ट्रैक समेत अन्य कामों को मशीनों और मैनपावर द्वारा पूरा करते हुए दिखाया गया है. ऐसी ही एक तस्वीर में क्रेन शेल्टर सेट करते दिखाई दे रही है. (Photo:X/RailwayMinistry)

इन सुविधाओं को फाइनल टच  Bharuch Bullet Train Station में आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे वेटिंग लाउंज, नर्सरी, दुकानें उपलब्ध होंगी. कई लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं, जिनमें बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और बच्चों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. इसके अलावा स्टेशन के बगल में कारों, दोपहिया वाहनों, ऑटो और बसों के लिए यात्री पिक-अप और ड्रॉप सुविधा के लिए बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. (Photo:X/RailwayMinistry)

320 किलोमीटर की रफ्तार, ये 12 स्टॉप यहां बता दें कि भारत की ये पहली बुलेट ट्रेन जब फुल स्पीड में होगी, तो 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी. ऐसे में मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी में अन्य हाई स्पीड ट्रेनों से लगने वाला छह घंटे का समय भी बुलेट ट्रेन के जरिए सिर्फ 2 घंटे के आसापास रह जाएगा. इसके अलावा बुलेट ट्रेन रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा और इसमें 12 प्रमुख स्टेशनों स्टॉपेज होगा, जिनमें मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं. (File Photo: ITG) 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे