उफनती नदी, डूबती थार और मौत से जंग... रेस्क्यू किए गए 4 दोस्त- VIDEO

राष्ट्रीय समाचार

उफनती नदी, डूबती थार और मौत से जंग... रेस्क्यू किए गए 4 दोस्त- VIDEO

15 जुलाई 2026 को 09:39 am बजे
उफनती नदी, डूबती थार और मौत से जंग... रेस्क्यू किए गए 4 दोस्त- VIDEO

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें उफनती बालासन नदी के बीच फंसे चार युवाओं को स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला. इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग स्थानीय लोगों की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

घटना मंगलवार शाम दार्जिलिंग के दुधिया इलाके की है, जो बालासन नदी के किनारे स्थित एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है. वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिंद्रा थार नदी के बीचोंबीच फंस गई है. अचानक पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और गाड़ी तेज बहाव के बीच फंस गई.

यह भी पढ़ें: VIDEO: गंगा में उतार दी THAR, तेज बहाव में फंसी तो ऐसे किया गया रेस्क्यू

गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं. जब थार आगे नहीं बढ़ सकी तो चारों अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी की छत पर चढ़ गए. वीडियो में चारों मदद का इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं, जबकि चारों तरफ तेज बहाव वाली नदी नजर आती है.

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग तेज बहाव के बीच उतरकर रस्सियों के सहारे फंसे लोगों तक पहुंचते हैं. एक-एक कर चारों को नदी से बाहर निकाला जाता है. रेस्क्यू के दौरान एक युवती कुछ पल के लिए तेज बहाव में बहने लगी, लेकिन रस्सी की मदद से उसे तुरंत सुरक्षित खींच लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

यह भी पढ़ें: रेंट, एक्सीडेंट और सख्ती! इस राज्य में किराए की THAR पर 'बैन' की तैयारी, जानें सरकार का प्लान

यह घटना ऐसे समय हुई है जब भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, खासकर दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे