महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, एक की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

राजनीति

महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, एक की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

31 जुलाई 2026 को 07:31 am बजे
महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, एक की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 9 की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में 4 मंजिला इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू में जुटे जवान.
NDTV
  • महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई.
  • बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, हादसे के वक्त ज्यादातर मजदूर बिल्डिंग के बाहर थे.
  • NDRF की टीम ने मलबे से एक महिला को सुरक्षित बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भिवंडी:

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चार मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे हादसा हो गया. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. NDRF की टीमों ने  बिल्डिंग के मलबे से एक महिला को सुरक्षित जिंदा बचाया. उसे इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था. कम से कम तीन से चार मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका है.

जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई की देर रात बिल्डिंग थोड़ी झुक गई, जिसके बाद कई दूसरे मजदूर बिल्डिंग से बाहर भाग गए. बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, इसलिए घटना के वक्त इमारत के अंदर कोई नहीं था.

ये भी पढ़ें: 3,500 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में लटका रहा टूरिस्ट, सीताखाई पॉइंट पर मची अफरातफरी

NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. मलबा हटाए जाने का काम जारी है. 

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी के झगड़े में मां को बचाने आए बेटे की चाकू लगने से मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

लोगों से सहयोग की अपील...

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई रुकावट न आए, इसके लिए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इलाके में भीड़ न लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें. घटना में घायल या मरने वालों की सही तादाद के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Bhiwandi, Bhiwandi Building Collapse, NDRF, SDRF
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।