वृश्चिक राशि में चंद्रमा, 4 राशियां नोट गिनने को हो जाएं तैयार!

राष्ट्रीय समाचार

वृश्चिक राशि में चंद्रमा, 4 राशियां नोट गिनने को हो जाएं तैयार!

23 जुलाई 2026 को 09:41 am बजे
वृश्चिक राशि में चंद्रमा, 4 राशियां नोट गिनने को हो जाएं तैयार!

Scorpio Moon Transit: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और सबसे तेजी से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह माना जाता है. जब भी चंद्रमा अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे मानसिक और दैनिक जीवन पर देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार, 23 जुलाई 2026 की शाम 7 बजे चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वे 25 जुलाई तक पूरे दिन विराजमान रहेंगे.  चंद्रमा के इस गोचर से कई राशियों के जातकों के लिए सफलता के नए द्वार खुलने वाले हैं. आइए जानते हैं कि वृश्चिक राशि में इस अल्पकालिक गोचर से किन-किन राशियों को विशेष लाभ और कार्यक्षेत्र में बड़ी तरक्की मिलने वाली है.

इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा चंद्रमा का गोचर1. मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर बेहद सकारात्मक परिणाम लेकर आया है. इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. लंबे समय से अटके हुए किसी पुराने प्रोजेक्ट में अचानक गति आएगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा.

2. कर्क राशि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा स्वयं हैं, ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी साबित होगा.  आर्थिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी.  धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे. परिवार के साथ किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे.

3. वृश्चिक राशि चूंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार देखने को मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी और फायदेमंद डील हाथ लग सकती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी .पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा.

4. मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह परिवर्तन करियर और आय के लिहाज से बेहद शानदार रहने वाला है.  अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो आपको इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में भी अच्छा मुनाफा मिलने के पूरे योग हैं.

चंद्रमा के प्रभाव को मजबूत करने के आसान उपायशिव उपासना: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें, क्योंकि चंद्रमा का संबंध सीधा शिव जी से माना गया है.

सफेद वस्तुओं का दान: सोमवार के दिन दूध, चावल या चीनी जैसी सफेद चीजों का जरूरतमंदों को दान करें.

माता का आशीर्वाद: अपनी माता का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें, इससे मानसिक बल बढ़ता है और चंद्रमा के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे