4 महीने में टूटेगी बादशाह की दूसरी शादी? डरी पत्नी, बोली- चुप हूं
4 महीने में टूटेगी बादशाह की दूसरी शादी? डरी पत्नी, बोली- चुप हूं

रैपर-सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी सुर्खियों में रहती है. एक बार फिर बादशाह की मैरिड लाइफ पर हेडलाइंस बन रही हैं. इस वजह उनकी पत्नी ईशा रिखी हैं. बादशाह ने 4 महीने पहले एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी से दूसरी शादी रचाई थी. सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज वायरल हुईं, जिसमें बादशाह काफी खुश नजर आए. लेकिन बादशाह ने शादी को लेकर कभी कुछ नहीं कहा. पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्नी ईशा रिखी सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिससे उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं.
टूटेगी बादशाह की शादी? बादशाह की वाइफ ईशा रिखी की इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है. ईशा ने बिना किसी का नाम लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिससे पता चल रहा है कि वो पर्सनल लाइफ में मुश्किलों से गुजर रही हैं. ईशा ने पोस्ट में लिखा कि कुछ लड़ाइयों के निशान नहीं होते. काफी लंबे समय तक मैं चुप रही, क्योंकि मैं अपने पति के इंफ्लुएंस, पावर और रिसोर्सेस के आगे कमजोर महसूस कर रही थी. मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि मेरे लिए चुप रहना ही बेहतर रहेगा. मेरी खामोशी का मतलब ये नहीं था कि मैंने चीजों को स्वीकार कर लिया है, बल्कि मेरी खामोशी का मतलब था कि मैं सर्वाइवल के लिए लड़ रही थी.
आगे उन्होंने लिखा कि आज मैं डर के आगे अपनी हिम्मत को चुन रही हूं. मेरे अंदर अभी भी इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं पूरी कहानी बता सकूं, लेकिन आज से मैं ये झूठ बोलना बंद कर दूंगी कि सबकुछ ठीक था. पोस्ट के साथ ईशा रिखी ने टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया है, जो उनके दुख को दिखाता है.
ईशा रिखी को सेलेब्स और फैन्स का सपोर्ट मिल रहा है, जिसमें करण औजला की पत्नी पलक औजला भी शामिल हैं. जैस्मिन भसीन ने भी कमेंट करके ईशा को सपोर्ट किया. फैन्स उन्हें हिम्मत से काम लेने की नसीहत दे रहे हैं. एक ओर ईशा बैक-टू-बैक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं. दूसरी ओर बादशाह चुप्पी बनाए हुए हैं.
📌 संबंधित खबरें
- राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर का खुलासा, काका को लिया गया था गोद, डिंपल कपाड़िया ने तलाक पर कहा था- सबकुछ हमारे नाम कर दो
- जियो हॉटस्टार पर 197 दिन से नंबर 1 सीरीज, 8 एपिसोड में इश्क और धोखे की है कहानी, लीड एक्ट्रेस बोली- बिहार में कई लड़कियों को ऐसे हालात से गुजरते देखा
- '1000 गाने जो हर किसी को जरूर सुनने चाहिए' की लिस्ट में है 31 साल पुराना गाना, केएस चित्रा ने बांधा था समा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें