50 साल बाद सावन में अद्भुत योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

स्वास्थ्य

50 साल बाद सावन में अद्भुत योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

26 जुलाई 2026 को 01:00 pm बजे
50 साल बाद सावन में अद्भुत योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

Sawan 2026 Horoscope: हिंदू धर्म सावन यानी श्रावण का महीना महादेव की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है. लेकिन वर्ष 2026 का सावन बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल सावन में करीब 50 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक दुर्लभ और बेहद शुभ ग्रह संयोग का निर्माण हो रहा है. इस संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखेगा, लेकिन 5 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह सावन भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार सावन के दौरान कई मुख्य ग्रह अपनी मजबूत और शुभ स्थितियों में विराजमान रहेंगे. इस दौरान गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी राजयोग, सूर्य-केतु और राहु-बुध का प्रभाव, मंगल का मिथुन राशि में गोचर होगा.

ग्रहों के इस महागोचर से अत्यंत फलदायी योग बन रहे हैं. माना जाता है कि ऐसे शुभ योगों में की गई शिव पूजा का फल कई गुना बढ़कर मिलता है. यह समय न केवल धार्मिक अनुष्ठानों के लिए, बल्कि नए कार्यों की शुरुआत, निवेश और करियर के फैसलों के लिए भी बेहद उत्तम है.

मेष राशि (Aries) रुके कार्य होंगे पूरे: लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं अचानक गति पकड़ेंगी. नौकरीपेशा लोगों को नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं व्यापारियों को कारोबार में मनचाहा लाभ देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि (Taurus) आपकी कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी. पुराने किए गए निवेश से अचानक आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं.

सिंह राशि (Leo) जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें मनपसंद अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में विस्तार के नए रास्ते खुलेंगे और आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक तंगी दूर होगी.

तुला राशि (Libra) भाग्य पक्ष मजबूत रहने से हर काम में सफलता के आसार बनेंगे. बिजनेस में नए और लाभदायक संपर्क स्थापित होंगे. घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे और खुशियों का माहौल रहेगा.

मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. करियर में पदोन्नति के योग हैं और आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. मन प्रसन्न रहेगा. अध्यात्म तथा धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा.

- सावन के हर सोमवार को शिवलिंग पर शुद्ध जल व गंगाजल चढ़ाएं और 11 या 21 अखंडित बेलपत्र अर्पित करें.

- नियमित रूप से शांत मन से ऊं नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का यथासंभव जाप करें.

- इस पावन महीने में जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या जल का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे