ये 5 गलतियां रोक रही हैं आपके बच्चे का विकास, आज से ही बदल दें ये आदतें
ये 5 गलतियां रोक रही हैं आपके बच्चे का विकास, आज से ही बदल दें ये आदतें

हर कोई चाहता है कि उसका बच्चा हट्ठा-कट्ठा हो और उसकी ग्रोथ अच्छी हो. बच्चे के मानसिक विकास के साथ ही उनका शारीरिक विकास भी बेहद जरूरी होता है. लेकिन हमारी ही कुछ गलतियां बच्चे के विकास को रोक सकती हैं. कुछ आदतें और कुछ लापरवाही आपके बच्चे के विकास में बाधा पैदा करती हैं. आप भी ये गलतियां कर रहे हैं तो आज ही इन्हें बदल लें और सही तरीकों को अपनाकर बच्चों की ग्रोथ को सुचारू बनाएं. आइए जानते हैं वो कौन सी पांच बातें है जो बच्चों के ग्रोथ को प्रभावित करती हैं.
ये 5 आदतें बच्चों के ग्रोथ पर डालती हैं असर- (These 5 Habits Affect Children's Growth)
1. रात को समय पर न सोना-
रात में देर से सोने से बच्चों का विकास रुक जाता है. क्योंकि शरीर के विकास के लिए जरूरी ग्रोथ हार्मोन रात में सोने से पहले दो घंटे में रिलीज होते हैं. आमतौर पर ये समय 10 से 12 के बीच का होता है. लेकिन अगर बच्चा रात में 12 बजे के बाद सोता है तो उसका सर्कैडियन रिदम प्रभावित होता है और ग्रोथ हार्मोन का निकलना भी प्रभावित होता है और जिससे बच्चे के विकास पर असर पड़ता है.
2. शुगरी ड्रिंक्स देना-
बच्चों को हर दिन शुगरी ड्रिंक्स देने से उनकी हाइट और ग्रोथ पर असर पड़ता है. शुगरी ड्रिंक्स IGF-1 को सप्रेस करता है जो हड्डियों के विकास के लिए जरूरी सिंगल होता है. इसलिए बच्चों को मीठी चीजें कम दें.
3. विटामिन डी की कमी-
बच्चों को अगर आप हर दिन दूध देते हैं लेकिन विटामिन डी के लिए कोई सप्लीमेंट नहीं देते तो आपके बच्चे की विकास रुक सकती है. कैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है. ऐसे में अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है तो हड्डियां भी कमजोर होती हैं और विकास भी प्रभावित होता है.
4. खेल-कूद न करना-
अगर बच्चा खेल कूद नहीं करता और दिन भर बस स्क्रीन के सामने समय बिताता है तो उसकी ग्रोथ रुक जाती है. खेलने, कूदने और दौड़ने से हड्डियों पर जोर पड़ता है और जो उसके विकास के लिए जरूरी है. अगर बच्चा खेल-कूद नहीं करता तो हड्डियां न तो मजबूत होगी और न ही बढ़ेंगी.
5. प्रोटीन की कमी-
बच्चों के ग्रोथ के लिए प्रोटीन देना बहुत जरूरी है. प्रोटीन की कमी की वजह से ग्रोथ हार्मोन रिलीज नहीं होते. ऐसे में हर दिन बच्चों को दाल, पनीर, दूध, फल, अनाज वगैरह जरूर दें ताकि उनके शरीर में प्रोटीन की कमी न हो और उनका विकास अच्छे से हो सके.
ये भी पढ़ें- 14 साल से पहले बेटियों को जरूर सिखाएं ये 3 बातें, ताकि दुनिया की कोई ताकत उन्हें भटका न सके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें