जोधपुर जाएं तो जरूर देखें ये 5 ऐतिहासिक किले, ट्रिप बन जाएगी यादगार

राजनीति

जोधपुर जाएं तो जरूर देखें ये 5 ऐतिहासिक किले, ट्रिप बन जाएगी यादगार

25 जुलाई 2026 को 08:25 am बजे
जोधपुर जाएं तो जरूर देखें ये 5 ऐतिहासिक किले, ट्रिप बन जाएगी यादगार

Best Places to Visit in Jodhpur: अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जोधपुर को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. 'ब्लू सिटी' के नाम से मशहूर जोधपुर अपनी शाही विरासत, शानदार महलों और विशाल किलों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यहां के किले सिर्फ इतिहास की कहानी नहीं सुनाते, बल्कि राजपूताना संस्कृति और वास्तुकला की भी शानदार झलक दिखाते हैं.

खास बात यह है कि इनमें से कुछ किलों को हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है, जहां ठहरकर आप शाही जिंदगी का अनुभव भी ले सकते हैं. आइए जानते हैं जोधपुर के 5 ऐसे शानदार किलों के बारे में, जिन्हें आपको अपनी ट्रिप में जरूर शामिल करना चाहिए.

मेहरानगढ़ किला (Mehrangarh Fort) मेहरानगढ़ किला जोधपुर का सबसे फेमस किला है. लगभग 125 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बना यह किला शहर का शानदार नजारा दिखाता है. किले में बने महल, नक्काशीदार दीवारें, पुराने हथियार और शाही वस्तुओं का संग्रहालय यहां आने वाले पर्यटकों को इतिहास से रूबरू कराता है.

रोहेट गढ़ (Rohet Garh) अगर आप शाही अंदाज में ठहरने का अनुभव लेना चाहते हैं तो रोहेटगढ़ आपके लिए बेहतरीन जगह है. यह एक हेरिटेज होटल है, जहां कभी राजा-महाराजा रहते थे. यहां आप घुड़सवारी का मजा ले सकते हैं, पारंपरिक राजस्थानी खाना बना सकते हैं और टेस्टी स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं.

फोर्ट चानवा (Fort Chanwa) फोर्ट चानवा इतिहास और लग्जरी का शानदार मेल है. खूबसूरत झरोखे, पारंपरिक सजावट और आधुनिक सुविधाएं इसे खास बनाती हैं. यहां ठहरने वाले पर्यटक गांव की सैर, ऊंट और घुड़सवारी जैसी एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं. साथ ही यहां मौजूद हस्तशिल्प की दुकानों से राजस्थानी यादगार चीजें भी खरीद सकते हैं.

उमैद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) उमैद भवन पैलेस दुनिया के सबसे खूबसूरत महलों में गिना जाता है. इसका एक हिस्सा आज भी जोधपुर के शाही परिवार का निवास है, जबकि बाकी हिस्से में म्यूजियम और लग्जरी होटल है. यहां आप शाही इतिहास से जुड़ी कई दुर्लभ चीजें देख सकते हैं. इसके अलावा स्पा, कैफे और शानदार कमरों का अनुभव भी ले सकते हैं.

खेजरला किला (Fort Khejarla) लगभग 400 साल पुराने खेजरला किले को भी हेरिटेज होटल में बदला जा चुका है. हालांकि इसका कुछ हिस्सा आज भी शाही परिवार के पास है. यहां आपको पुराने राजपूताना किले की झलक के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं. स्पा, शानदार कमरे और शांत माहौल इसे आरामदायक छुट्टियों के लिए बेहतरीन बनाते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे