हिमाचल में मानसून की हो चुकी एंट्री, आज से 6 जुलाई तक होगी भारी बार‍िश; मंडी में महिला की मौत

राष्ट्रीय समाचार

हिमाचल में मानसून की हो चुकी एंट्री, आज से 6 जुलाई तक होगी भारी बार‍िश; मंडी में महिला की मौत

02 जुलाई 2026 को 09:48 am बजे
हिमाचल में मानसून की हो चुकी एंट्री, आज से 6 जुलाई तक होगी भारी बार‍िश; मंडी में महिला की मौत
हिमाचल में मानसून की हो चुकी एंट्री, आज से 6 जुलाई तक होगी भारी बार‍िश; मंडी में महिला की मौत
हिमाचल में मानसून की एंट्री हो चुकी और झमाझम बारिश हो रही है. (Photo- NDTV)

हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है. मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है. शिमला सहित पूरे राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मानसून के बेहद सक्रिय रहने की चेतावनी जारी की है. 2-3 और 5-6 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है, जिसके लिए सिरमौर, शिमला, मंडी और कांगड़ा जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. 

5 दिन देरी से पहुंचा मानसून 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार, इस बार मानसून तय समय से करीब 5 दिन की देरी से पहुंचा है, लेकिन आगामी 5 से 7 दिनों तक इसके बेहद सक्रिय रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जहां अधिकतम 10 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई. आज से 6 जुलाई तक कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है.  हालांकि, इस बार मानसून सीजन में सामान्य से करीब 10% या उससे भी कम बारिश होने की संभावना है. 

हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है.

हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है.

मंडी में मूसलाधार बारिश 

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अलर्ट क‍िया है. मंडी में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने अब आफत का रूप ले लिया है. लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ कमजोर होकर दरकने लगे, और भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया है. मंडी जिले के औट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. औट स्थित शनि मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आने से एक 38 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान जिला सोलन के नालागढ़ निवासी सुखवीर कौर के रूप में हुई है. 
 

आसमान में बादल छाए हुए हैं. (Photo- NDTV)

आसमान में बादल छाए हुए हैं. (Photo- NDTV)

पहाड़ी से नीचे गिरा पत्थर 

सुखवीर कौर अपने परिवार के साथ कार में सफर कर रही थीं. रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. जब उन्हें उल्टी महसूस हुई, तो उन्होंने औट में शनि मंदिर के समीप कार रुकवाई और उल्टी करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरीं. लगातार हो रही बारिश की वजह से वहां की पहाड़ियां काफी कमजोर हो चुकी थीं. बताया जा रहा है कि महिला जैसे ही कार से बाहर खड़ी हुईं, तभी अचानक ऊपर पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर सीधा उनके ऊपर आ गिरा. 

Latest and Breaking News on NDTV

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई 

परिवार के सामने हुए इस अचानक हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई, वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने सुखवीर कौर को मृत घोषित कर दिया. 

प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया  

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. लगातार हो रही बारिश और दरकते पहाड़ों के बीच हुए हादसे से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने आम लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में पहाड़ी रास्तों पर सफर करते समय विशेष सावधानी बरतें, और भूस्खलन संभावित व संवेदनशील जगहों के आसपास वाहन खड़ा करने या रुकने से बचें. 

यह भी पढ़ें: दिन में हो गई रात, दिल्ली-NCR में राहत की बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal, Himachal Monsoon Update, Mosoon Session, Mandi Weather Update, Simla Manali
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।