ऐमेजॉन-फ्लिपकार्ट पर बड़ी सेल शुरू, फोन से फ्रिज तक, 80% तक का ऑफ
ऐमेजॉन-फ्लिपकार्ट पर बड़ी सेल शुरू, फोन से फ्रिज तक, 80% तक का ऑफ

जुलाई महीने के पहले शुक्रवार की शुरुआत ही दो बड़ी सेल के साथ हुई है. जहां ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया पर प्राइम डे सेल और फ्लिपकार्ट की GOAT सेल का अर्ली एक्सेस शुरू हो चुका है. अर्ली एक्सेस ऐमेजॉन पर प्राइम मेंबर्स और फ्लिपकार्ट पर ब्लैक और प्लस मेंबर्स को मिलेगा. 4 जुलाई से यह सेल सभी के लिए शुरू हो जाएगी.
दोनों ही सेल के दौरान स्मार्टफोन, मोबाइल असेसरीज, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, होम अप्लाइसेंस, एयर कंडीशनर (AC), स्मार्ट टीवी आदि को खरीदा जा सकता है. सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा और iPhone 17 पर अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं.
दोनों ही सेल के दौरान बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जहां पर चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 परसेंट तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा.
ऐमेजॉन सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra को 84,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसको बीते साल 1.30 लाख रुपये में लॉन्च किया था. सैमसंग के इस हैंडसेट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. यह एक फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन है, जिसमें एस पेन समेत पावरफुल प्रोसेसर मिलता है.
यह भी पढ़ें: Amazon पर बड़ी सेल, फोन से AC तक, 80% तक का ऑफ
ऐमेजॉन सेल में OnePlus 13 को सेल के दौरान सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है, जिसको सेल के दौरान कुछ शर्तों के साथ 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. साथ ही OnePlus 13s को भी 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
ऐमेजॉन सेल के दौराम होम अप्लाइसेंस पर मैक्सिमम 65 परसेंट तक का ऑफ मिलेगा, जिसमें वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर आदि को खरीदा जा सकेगा. ऐमेजॉन ब्रांड्स के प्रोडक्ट पर मैक्सिमम 80 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, बदलने वाला है डिजाइन
फ्लिपकार्ट GOAT सेल के दौरान भी बंपर ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. यहां iPhone 17 को काफी सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. 82,990 रुपये में लॉन्च होने वाले इस हैंडसेट को 76 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है.
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone के दूसरे मॉडल्स पर भी ऑफर मिल रहा है, जिसका फायदा उठा सकते हैं. बैंक ऑफर्स और पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके कीमत को और कम किया जा सकेगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें