अमेरिका ने ईरान में 90 ठिकानों को किया तबाह, IRGC के डिफेंस पर बड़ी चोट

दुनिया

अमेरिका ने ईरान में 90 ठिकानों को किया तबाह, IRGC के डिफेंस पर बड़ी चोट

09 जुलाई 2026 को 06:59 am बजे
अमेरिका ने ईरान में 90 ठिकानों को किया तबाह, IRGC के डिफेंस पर बड़ी चोट

US-Iran War News: अमेरिका और ईरान के बीच अब तक क्या-क्या हुआ, जानें बड़ी बातें

America Attack Iran: ईरान में 90 ठिकानों पर US ने किए हमले

Ali Khamenei Janaza: अमेरिका ने मशहद जाने वाले दो ब्रिज को तबाह किया

Iran Attack US Bases: IRGC कुवैत-बहरीन में दागे ड्रोन-मिसाइल

US-Iran War Latest News: 'हमला करोगे तो जवाब मिलेगा', गालिबाफ की अमेरिका को चेतावनी

Middle East War: पश्चिम एशिया में 20 से ज्यादा अमेरिकी युद्धपोत तैनात

US Attack Iran: अमेरिकी हमलों के बाद खाड़ी देशों में अलर्ट

US-Iran War Latest News: अमेरिकी हमले के बाद IRGC की चेतावनी

America-Iran War Live News: कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश

America-Iran War Live: कतर ने जारी किया हाई सिक्योरिटी अलर्ट

US-Iran War: ट्रंप बोले- ईरान के हर हमले का 20 गुना जवाब देगा अमेरिका

US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन कॉमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि इन हमलों का मकसद हॉर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है.

वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि ये कार्रवाई जहाजों पर हुए हमलों का "बदला" है. दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिकी हमलों को आक्रामक कार्रवाई बताते हुए कड़े जवाब की चेतावनी दी है. बहरीन और कुवैत में एयर रेड सायरन बजाए गए हैं, जबकि हॉर्मुज स्ट्रेट से लगे बंदर अब्बास, बुशेहर, चाबहार, जास्क और अबू मूसा द्वीप समेत कई शहरों में धमाकों की खबरें हैं.

इसी बीच ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को उनके गृह नगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है. पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.

अमेरिका-ईरान ने एक-दूसरे पर नए हमले किए हैं, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है, जबकि ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है. जानें अब तक इस ताजा हमले में क्या-क्या हुआ...

- US-Iran War Live: अमेरिका और ईरान के बीच अब तक क्या-क्या हुआ. जानिए बड़ी बातें - अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए. - CENTCOM के मुताबिक, इन हमलों का मकसद होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की हमले की क्षमता को कमजोर करना है. - अमेरिका ने दावा किया कि उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. - हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी ठिकाने, मिसाइल और ड्रोन साइट, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक्स को निशाना बनाया गया. - ईरानी मीडिया के मुताबिक, बंदर अब्बास, बुशेहर, चाबहार, कोनारक, ईरानशहर, सिरिक, जास्क, अबू मूसा द्वीप, क़ेश्म द्वीप और अककला समेत कई शहरों में धमाके हुए. - ईरानशहर में एयरपोर्ट की एक सुविधा पर हमला हुआ, जिसमें कम से कम एक फायरफाइटर की मौत हुई और कई लोग घायल हुए. - चाबहार में दो डॉक, समुद्री ट्रैफिक कंट्रोल टावर और एक डिपो को नुकसान पहुंचा. इमाम अली अस्पताल भी हमले की चपेट में आया और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. - अककला में आक टेका खान रेलवे ब्रिज पर हमला हुआ. - बुशेहर प्रशासन ने कहा कि वहां के परमाणु बिजली संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. - जवाबी कार्रवाई में IRGC ने कुवैत के Camp Arifjan और Ali Al Salem एयरबेस, साथ ही बहरीन के Juffair और Sheikh Isa बेस को निशाना बनाने का दावा किया. - बहरीन और कुवैत के सरकारी मीडिया के मुताबिक, दोनों देशों में सुरक्षा सायरन बजाए गए.

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान में एक और बड़े सैन्य अभियान के तहत करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इन हमलों का मकसद ईरान की होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों और आम नागरिकों के जहाजों पर हमला करने की क्षमता को कमजोर करना है.

CENTCOM ने कहा कि हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी ठिकाने, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट, नौसैनिक क्षमताओं और सैन्य लॉजिस्टिक्स से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया. इससे एक दिन पहले भी अमेरिका ने ईरान में 80 से ज्यादा ठिकानों पर हमला करने का दावा किया था.

According to a release from U.S. Central Command, in the most recent wave of U.S. strikes against Iran in response to the Iranian targeting of commercial shipping, 90 military targets, including military logistics infrastructure, missile and drone storage sites, air defense… pic.twitter.com/c1sRyvbN5H

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि अमेरिका ने अपने ताजा हमलों में ईरान के पूर्वी हिस्से में मशहद जाने वाले दो अहम पुलों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया. IRGC का आरोप है कि यह हमला दिवंगत सर्वोच्च नेता के अंतिम विदाई समारोह को प्रभावित करने की कोशिश है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे