आज से बड़ी सेल शुरू, Amazon-Flipkart पर 80% तक बचाने का मौका

टेक्नोलॉजी

आज से बड़ी सेल शुरू, Amazon-Flipkart पर 80% तक बचाने का मौका

04 जुलाई 2026 को 07:18 am बजे
आज से बड़ी सेल शुरू, Amazon-Flipkart पर 80% तक बचाने का मौका

Amazon-Flipkart पर बड़ी सेल की शुरुआत हो चुकी है. ये सेल सभी के लिए शुरू हो चुकी है. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस शुरू हुआ था. दोनों ही सेल में बंपर ऑफर्स, डील्स और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं.

स्मार्टफोन से लेकर AC तक पर बड़ी डील्स मिल रहे हैं. कई कैटेगरी पर 80 परसेंट तक का ऑफ मिल रहा है. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं.

ऐमेजॉन इंडिया पर प्राइम डे सेल शुरू हो चुकी है, जो 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी. वहीं, फ्लिपकार्ट GOAT सेल भी शुरू हो चुकी है. दोनों ही सेल के दौरान बंपर ऑफर मिल रहे हैं.

ऐमेजॉन इंडिया पर जारी सेल के दौरान सैमसंग,वनप्लस  और वीवो के हैंडसेट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है, जो 88 हजार रुपये में लिस्ट है, जबकि बीते साल इसको 1.29 लाख रुपये में लॉन्च हुआ था.

यह भी पढ़ें: चार्जिंग के लिए लगाया स्मार्टफोन, बैंक अकाउंट हो गया खाली, प्राइवेट डेटा भी हुआ लीक, कैसे बचें?

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone मॉडल्स को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. साथ ही इस सेल के दौरान रियलमी, रेमडी जैसे हैंडसेट को सस्ते दाम में घर लाया जा सकता है.

iPhone 17 को सेल के दौरान 72,900 रुपये तक में खरीदा जा सकता है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं. बीते साल इसको 82,900 रुपये में लॉन्च किया था. आईफोन 17 के शुरुआती वेरिएंट में 76999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है.

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 16 को 58,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. वहीं, iPhone 15 सेल के दौरान 52,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है.    ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट सेल के दौरान एयर कंडीशनर को भी सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कीमत में डिस्काउंट दिया जा रहा है. यहां 0.8 टन से लेकर 2.50 टन तक के ऑप्शन मौजूद हैं.

दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सेल के दौरान शॉपिंग करने पर 10 परसेंट तक का इंस्टैंट कैशबैक हासिल कर सकते हैं. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कार्ड पर ये ऑफर है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे