ट्रेन में कंफर्म टिकट होने के बाद भी लग सकता है जुर्माना, ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं रेलवे का ये नियम

टेक्नोलॉजी

ट्रेन में कंफर्म टिकट होने के बाद भी लग सकता है जुर्माना, ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं रेलवे का ये नियम

25 जुलाई 2026 को 06:31 am बजे
ट्रेन में कंफर्म टिकट होने के बाद भी लग सकता है जुर्माना, ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं रेलवे का ये नियम
ट्रेन में कंफर्म टिकट होने के बाद भी लग सकता है जुर्माना, ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं रेलवे का ये नियम
Indian Railway Rules: जरूरत से ज्यादा लगेज पर लगता है जुर्माना (IANS)

Indian Railways Luggage Limit: फ्लाइट में सफर करते वक्त हमें देखना होता है कि हम कितना लगेज ले जा सकते हैं. क्योंकि फ्लाइट में लगेज ले जाने की एक सीमा होती है. अगर आप तय सीमा से अधिक लगेज ले जाते हैं तो आपको इसके लिए अलग से फीस भरनी होती है. तभी आपका लगेज फ्लाइट में ले जाया जाता है. हालांकि यह नियम केवल हवाई यात्रा में ही नहीं बल्कि रेल यात्रा में भी लागू होता है. ज्यादातर लोग समझते हैं कि अगर आपके पास रिजर्वेशन टिकट है तो आप अपने साथ ज्यादा सामान ले जा सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आपके पास कंफर्म टिकट का रिजर्वेशन होता है और आपके पास ज्यादा सामान होता है तो आपको इसके लिए जुर्माना चुकाना पड़ सकता है.

आपको बता दें कि रेल यात्रा के दौरान भी सामान ले जाने के लिए एक लिमिट तय की गई है. अगर आप जरूरत से ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते हैं तो ट्रेन में आपको जुर्माना देना हो सकता है.

ज्यादा लगेज हो तो क्या करें?

आपके पास किसी भी क्लास का रिजर्वेशन हो, अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा सामान है तो आपको सफर शुरू करने से पहले रेलवे के लगेज कार्यालय में जाएं. वहां आप अपने सामान की बुकिंग करवाएं. हालांकि इसके लिए आपको फीस देना होगा. यह काम आपको सफर शुरू करने से पहले ही करवा लें वरना आपको यात्रा के दौरान दिक्कत हो सकती है. अगर आप बुकिंग नहीं करते हैं तो आपको 6 गुना ज्यादा जुर्माना देना पड़ सकता है.

रेलवे में किस क्लास के लिए कितना है लगेज की लिमिट?

रेलवे के नियमों के तहत यात्री किसी भी क्लास में मुफ्त सामान ले जा सकते हैं. लेकिन यह एक लिमिट तक ही मुफ्त होती है. तय सीमा से अधिक होने पर इसकी बुकिंग करानी होती है. आपको पहले जानना होगा कि रेलवे के किस क्लास के लिए कितनी लगेज फ्री होती है.

  • स्लीपर क्लास में सफर करने वाले 40 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं.
  • थर्ड क्लास एसी में भी सफर करने के लिए 40 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं.
  • सेकंड एसी में 50 किलोग्राम तक का लगेज तय किया गया है.
  • फर्स्ट क्लास एसी के लिए 70 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं.

वैसे भी आपको रेल यात्रा के दौरान अधिक लगेज लेकर जाना नहीं चाहिए. वहीं आपके साथ बुजुर्ग या बच्चे सफर कर रहे हैं तो ऐसे में आपको कम से कम लगेज लेकर ही सफर करना चाहिए. क्योंकि रेल यात्रा में काफी भीड़ का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप जितना लगेज उठा सकें उतना ही सामान लेकर चलें. अगर जरूरी सामान और बड़ा सामान है तो आप उसे पार्सल में बुक कर लें.

यह भी पढ़ेंः फ्लाइट कैंसिल हुई तो रिफंड के साथ खाने से लेकर आने-जाने का खर्च देगी एयरलाइन, 2 और सुविधाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Rules, Train Luggage Rules, Train Luggage Restrictions, Indian Railway, IRCTC
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।